{"_id":"62a753d0d1e411670b2313b6","slug":"two-former-ministers-of-punjab-filed-petition-in-high-court-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और विजय सिंगला ने ली हाईकोर्ट की शरण, याचिकाओं पर इसी हफ्ते हो सकती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और विजय सिंगला ने ली हाईकोर्ट की शरण, याचिकाओं पर इसी हफ्ते हो सकती सुनवाई
Mon, 13 Jun 2022 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:45 PM IST
सार
पंजाब की मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके विजय सिंगला ने करोड़ों के टेंडर में एक फीसदी कमीशन लेने के मामले में नियामत जमानत की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंजाब के दो पूर्व मंत्रियों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे भारत भूषण आशु ने अपील की है कि पंजाब सरकार को यदि उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करनी है तो पहले 7 दिन का नोटिस दिया जाए। वहीं न्यायिक हिरासत में चल रहे आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला ने नियमित जमानत की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों याचिकाएं दाखिल की गई हैं। भारत भूषण आशु ने याचिका में कहा है कि 2018 -2019 में जब वह खाद्य और आपूर्ति मंत्री थे तो उस समय पंजाब फूड ग्रेन्स ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी लाई गई थी। इस पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें ई-टेंडर के जरिये टेंडर मांगे गए थे। टेंडर की प्रक्रिया डीसी के द्वारा पूरी की जाती थी।
विज्ञापन
याची ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं पंजाब की मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके विजय सिंगला ने करोड़ों के टेंडर में एक फीसदी कमीशन लेने के मामले में नियामत जमानत की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। इससे पहले मोहाली की ट्रायल कोर्ट उनकी याचिका को खारिज कर चुकी है। दोनों याचिकाओं पर हाईकोर्ट इस सप्ताह सुनवाई कर सकता है।
विज्ञापन