{"_id":"654a9743d738db48ed011693","slug":"two-farmers-arrested-for-forcibly-burning-stubble-from-an-officer-in-bathinda-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बठिंडा में अधिकारी से जबरन पराली जलवाने वाले दो किसान गिरफ्तार, सात की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बठिंडा में अधिकारी से जबरन पराली जलवाने वाले दो किसान गिरफ्तार, सात की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 08 Nov 2023 01:33 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:33 AM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने नौ किसानों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव बुर्ज महमा में भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर से जुड़े किसानों की ओर से अधिकारी को बंधक बनाकर उनसे जबरन पराली जलवाने के मामले में पुलिस ने नामजद नौ लोगों में से सुरजीत सिंह और शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना नेहियांवाला की इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर ने की है। बाकी सात किसानों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। वहीं एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि नामजद सभी किसानों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि तीन नवंबर को पीडब्लयूडी के एसडीओ अपने साथियों के साथ गांव बुर्ज महमा में किसानों को पराली न जलाने संबंधी जागरूक करने पहुंचे थे। वहां मौजूद भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर से जुड़े किसानों ने जबरन सरकारी अधिकारी से पराली जलवाई थी।
विज्ञापन
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने नौ किसानों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को थाना नेहियांवाला पुलिस नामजद किसानों के घर पहुंची। इस दौरान दो किसान सुरजीत सिंह और शिवराज सिंह मिल गए। जबकि बाकी सात किसान गुरमीत सिंह, दारा सिंह, राम सिंह, हर्शदीप सिंह, बचित्तर सिंह, गांव नेहियांवाला बलजीत सिंह और महिंदर सिंह फरार हो गए। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि सभी किसानों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत थाना नेहियांवाला में केस दर्ज किया है। बता दें कि डीसी शौकत अहमद परे भी स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसी धक्केशाही कभी बर्दाश्त नहीं होगी।