फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two deaths and 321 tested positive for covid 19 in Punjab

Punjab Corona Update: पंजाब में एक ही दिन में 321 मामले, दो संक्रमितों की मौत, छह की हालत नाजुक

Thu, 13 Apr 2023 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Apr 2023 11:52 PM IST
सार

जालंधर और मोगा में कोविड संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई। उधर गुरुवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में कोविड की जांच के लिए कुल 4929 सैंपल इकट्ठा किए गए और 4525 सैंपलों की जांच का काम भी किया गया।

विज्ञापन
Two deaths and 321 tested positive for covid 19 in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 321 नए संक्रमित सामने आए। वहीं कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 7.09 प्रतिशत पहुंच गई। कोविड के सक्रिय केसों की गिनती भी बढ़कर 1092 हो गई है। इनमें 19 मरीज ऑक्सीजन पर हैं और पांच की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


गुरुवार को भी मोहाली में ही कोविड के सबसे ज्यादा 68 मामले सामने आए। इसके बाद लुधियाना में 31, बठिंडा में 27, फाजिल्का में 24, पटियाला में 22, अमृतसर में 19, जालंधर में 18, फिरोजपुर में 16, संगरूर में 14, पठानकोट में 13, मुक्तसर में 11, होशियारपुर में 10, रोपड़ में आठ, बरनाला व मानसा में सात-सात, गुरदासपुर में छह, फरीदकोट व मोगा में पांच-पांच, फतेहगढ़ साहिब में चार, एसबीएस नगर में तीन, कपूरथला, मालेरकोटला व तरनतारन में एक-एक मामले आए। 
विज्ञापन


इस बीच, जालंधर और मोगा में कोविड संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई। उधर गुरुवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में कोविड की जांच के लिए कुल 4929 सैंपल इकट्ठा किए गए और 4525 सैंपलों की जांच का काम भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन की कमी बरकरार
स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि जल्द ही पंजाब में वैक्सीन की कमी दूर हो जाएगी। केंद्र से 35 हजार वैक्सीन की डोज जल्द मिल जाएगी लेकिन फिलहाल यह मामला लटका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अभी केंद्र के पास ही वैक्सीन नहीं है तो वह राज्यों को कैसे देंगे जबकि पंजाब सरकार का अपने स्तर पर वैक्सीन खरीदने का मामला अधर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed