{"_id":"62b4ad9299716241d12c54be","slug":"two-deaths-and-113-new-positive-found-in-punjab-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Punjab: दूसरे दिन भी कोरोना से दो की मौत, 113 नए मरीज मिले, पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Punjab: दूसरे दिन भी कोरोना से दो की मौत, 113 नए मरीज मिले, पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब
Thu, 23 Jun 2022 11:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:50 PM IST
सार
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 712 पहुंच गई है, जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 13 दिनों में राज्य में 477 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण से अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी 24 घंटे के दौरान संक्रमण से दो की मौत हो गई, जबकि 113 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली सहित पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मोहाली में 41 और लुधियाना में 18 नए मरीज मिले हैं। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना जिले में संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। कुल मिले 113 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली और लुधियाना में नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में 8, पटियाला में 7, बठिंडा, फरीदकोट में 6-6, फाजिल्का में 5, गुरदासपुर, जालंधर में 4-4, पठानकोट में 3, चार अन्य जिलों में 2-2, तीन जिलों में 1-1 नए मामले शामिल हैं। अप्रैल से अब तक 2663 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 17 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
13 दिन में बढ़े 477 एक्टिव केस
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 712 पहुंच गई है, जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 13 दिनों में राज्य में 477 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।
- दिनांक संक्रमित एक्टिव केस संक्रमण दर
- 23 जून 113 712 1.43 प्रतिशत
- 22 जून 134 681 1.22 प्रतिशत
- 21 जून 105 635 1.27 प्रतिशत
- 20 जून 81 593 1.06 प्रतिशत
- 19 जून 102 566 0.99 प्रतिशत
- 18 जून 92 513 0.82 प्रतिशत
- 17 जून 104 485 1.05 प्रतिशत
- 16 जून 92 430 1.03 प्रतिशत
- 15 जून 74 370 1.04 प्रतिशत
- 14 जून 61 339 0.73 प्रतिशत
- 13 जून 60 299 0.88 प्रतिशत
- 12 जून 43 264 0.42 प्रतिशत
- 11 जून 65 235 0.64 प्रतिशत