{"_id":"6589a940a7a2ae895003d963","slug":"two-covid-19-active-cases-in-haryana-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हरियाणा में कोरोना के दो सक्रिय मामले, रोहतक में फिर से होगी जीनोम सिक्वेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हरियाणा में कोरोना के दो सक्रिय मामले, रोहतक में फिर से होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
Mon, 25 Dec 2023 09:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Dec 2023 09:42 PM IST
सार
अब तक केस गुरुग्राम जिले में ही मिले हैं। यहां मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। अभी तक विभाग इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में फिर से कोरोना संक्रमण के दस्तक देते ही प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। सरकार पहले ही बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों के आरटीसीआर से टेस्ट अनिवार्य कर चुकी है। वहीं, अब फैसला लिया गया है कि पहले की तरह ही अब रोहतक पीजीआई में दोबारा से जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीजीआई ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में कुल दो एक्टिव केस हैं। दोनों मरीजों की हालत सामान्य है और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. आरएस पूनिया का कहना है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग तमाम तैयारियां कर चुका है।
विज्ञापन
अब तक केस गुरुग्राम जिले में ही मिले हैं। यहां मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। अभी तक विभाग इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। बता दें कि इस समय प्रदेश में रोजाना दो हजार लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं लेकिन अभी केस नाममात्र के ही मिल रहे हैं। खासकर बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की निगरानी की जा रही है और सभी के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन