{"_id":"5d59a2688ebc3e89ba4773a2","slug":"two-children-were-kidnapped-from-village-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों का अपहरण, ग्रामीणों ने नशेड़ी युवक पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों का अपहरण, ग्रामीणों ने नशेड़ी युवक पर लगाया आरोप
Mon, 19 Aug 2019 12:39 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चों का अपहरण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़ाक गांव में दो बच्चों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी बालसमंद चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह खेती का काम करता है, उसके दो लड़के और एक लड़की हैं। उसका 15 वर्षीय बेटा मोहित रोजाना की तरह अपने छोटे भाई के बेटे सात वर्षीय सचिन के साथ रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाहर खेलने गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, हथिनी कुंड से छोड़ा गया सबसे अधिक पानी, दिल्ली में आ सकती 'आफत'
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब मोहित और सचिन अपने घर पर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन दोनों को घर के आसपास और गांव की अन्य काफी जगह पर तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद परिजनों को आभास हुआ कि मोहित और सचिन का अपहरण हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मगर दोनों बच्चों का देर रात तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
परिजनों का सहयोग करने के लिए पूरा गांव दोनों बच्चों को ढूंढने में मदद कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई अज्ञात नशेड़ी युवक करीब दो दिनों से गांव के बस स्टैंड पर आया हुआ था। उस दौरान गांव के कुछ युवकों ने उससे कई बार पूछा भी कि तुम कहां से हो और यहां क्या कर रहे हो, लेकिन उस युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। वह अज्ञात युवक रविवार दोपहर से गायब है। ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात युवक दोनों बच्चों का अपहरण करने में शामिल है।
अनिल अत्री बालसमंद चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनके पास शाम को परिजनों द्वारा सूचना मिल गई थी तभी से उन्होंने अपने कुछ पुलिसकर्मियों को परिजनों की मदद करने के लिए गांव में भेज दिया है मगर देर रात तक मोहित और सचिन दोनों बच्चों का पता चल नहीं पाया है।