फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two children were Kidnapped from village, Hisar

दो बच्चों का अपहरण, ग्रामीणों ने नशेड़ी युवक पर लगाया आरोप

Mon, 19 Aug 2019 12:39 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two children were Kidnapped from village, Hisar
दो बच्चों का अपहरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

बुड़ाक गांव में दो बच्चों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी बालसमंद चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह खेती का काम करता है, उसके दो लड़के और एक लड़की हैं। उसका 15 वर्षीय बेटा मोहित रोजाना की तरह अपने छोटे भाई के बेटे सात वर्षीय सचिन के साथ रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाहर खेलने गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, हथिनी कुंड से छोड़ा गया सबसे अधिक पानी, दिल्ली में आ सकती 'आफत'
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब मोहित और सचिन अपने घर पर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन दोनों को घर के आसपास और गांव की अन्य काफी जगह पर तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद परिजनों को आभास हुआ कि मोहित और सचिन का अपहरण हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मगर दोनों बच्चों का देर रात तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का सहयोग करने के लिए पूरा गांव दोनों बच्चों को ढूंढने में मदद कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि  कोई अज्ञात  नशेड़ी युवक  करीब दो दिनों से  गांव के बस स्टैंड पर आया हुआ था। उस दौरान गांव के कुछ  युवकों ने  उससे कई बार पूछा भी कि तुम कहां से हो  और यहां क्या कर रहे हो, लेकिन  उस युवक ने  कोई जवाब नहीं दिया। वह अज्ञात युवक  रविवार दोपहर से गायब है। ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात युवक दोनों बच्चों का अपहरण करने में शामिल है।

अनिल अत्री बालसमंद चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनके पास शाम को परिजनों द्वारा सूचना मिल गई थी तभी से उन्होंने अपने कुछ पुलिसकर्मियों को परिजनों की मदद करने के लिए गांव में भेज दिया है मगर देर रात तक मोहित और सचिन दोनों बच्चों का पता चल नहीं पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed