{"_id":"02919604eddf98db71557e91d308513a","slug":"two-children-killed-by-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्तों ने ली दो बच्चों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्तों ने ली दो बच्चों की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
Updated Mon, 30 Jun 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर में लावारिस कुत्तों के काटने से डेढ़ साल और साढ़े छह साल के दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा फिरोजपुर की रिखी कालोनी में लावारिस कुत्तों ने एक छोटे बच्चे को नोच कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तलवंडी भाई स्थित चौहान पैलेस के पास रहने वाले पप्पू चंद के साढ़े छह साल के बेटे सूरज कुमार और शंकर दास के डेढ़ साल के बेटे को शनिवार को लावारिस कुत्तों ने काट लिया।
विज्ञापन
दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों बच्चों को पहले सरकारी अस्पताल तलवंडी भाई में भरती करवाया गया। जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों बच्चों को मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शंकर ने बताया कि शनिवार को सूरज कुमार की मौत हो गई थी जबकि रविवार रात को उसके बच्चे की मौत हो गई।
वहीं लावारिस कुत्तों ने फिरोजपुर की रिखी कालोनी में लगभग पांच साल के बच्चे को नोच डाला। लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा और बच्चे को बचा लिया।