ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, दो बच्चों की मौत, माता-पिता समेत चार की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जोधेवाल के सुभाष नगर इलाके में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए परिवार के दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। बच्चों के माता-पिता जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश हो गए। घर आए रिश्तेदार दंपति की भी हालत खराब है। घटना का पता मंगलवार सुबह चला जब पड़ोसी परिवार को जगाने आए। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजे तोड़ दिए। अंदर देखा तो परिवार बेसुध पड़ा था।
सूचना पर थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रमोद के बेटे सौरव कुमार (10) और गौरव कुमार (12) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोद और उसकी पत्नी निशा बेबी अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रमोद और उसके परिवार से मिलने आई उसकी बहन सुनीता और जीजा सुनील कुमार की हालत भी गैस चढ़ने से खराब है। वह भी सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह ने बताया कि प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। सुभाष नगर इलाके में वह किराए के मकान में रहता है। सोमवार को उसकी बहन सुनीता और जीजा सुनील मिलने के लिए आए हुए थे। सारा परिवार इकट्ठे बैठकर बातें कर रहा था। इसी दौरान ठंड से बचने के लिए सभी ने अंगीठी जला ली। बातें करते हुए परिवार ने अंगीठी नहीं उठाई और सभी सो गए।
देर रात कमरे के अंदर गैस बन गई और दम घुटने से सभी लोग बेहोश हो गए। सुबह काफी समय तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब न आने पर पड़ोसियों ने सभी को इकट्ठा किया। मालिक को इसकी जानकारी दी। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर गैंस की बदबू से सभी बाहर ही रुक गए।
अंदर देखा तो प्रमोद और उसका परिवार अंदर बेहोश पड़ा था। इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रमोद की हालत कुछ ठीक है, जबकि बाकी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पारिवारिक सदस्यों के ठीक होने के बाद बुधवार को दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।