{"_id":"5cd9ae91bdec2207897f1de7","slug":"two-bullets-shoot-to-cousin-for-not-giving-vote-to-bjp-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाकः भाजपा को नहीं दिया वोट तो चचेरे भाई को मारी गोली, मां भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाकः भाजपा को नहीं दिया वोट तो चचेरे भाई को मारी गोली, मां भी घायल
Tue, 14 May 2019 01:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिलाना ने सोमवार को अपने चचेरे भाई पर दो गोलियां चला दी। गोली लगने से चचेरा भाई राजा और उसकी मां फूलपति घायल हो गए। राजा के बयान पर पुलिस ने धर्मेंद्र सिलाना व रणजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। राजा और उनकी मां रोहतक पीजीआई में भर्ती हैं।
विज्ञापन
एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि सिलाना गांव निवासी राजा ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि मतदान से पहले धर्मेंद्र ने उसे भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए कहा था, लेकिन उसने कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला। इससे खफा होकर धर्मेंद्र रविवार शाम उसके पास आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान हाथापाई की नौबत आई, लेकिन बीच-बचाव कराकर परिवार के लोगों ने उसे भेज दिया। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
राजा का कहना है कि, सोमवार सुबह जब वह अपने घर के आगे तूड़ी की ट्रॉली खाली कर रहा था तो धर्मेंद्र फिर आ गया। उसने कार से उतरते ही फायरिंग कर दी। एक गोली राजा की छाती और दूसरी पैर में लगी। इस दौरान राजा की मां फूलपति को भी छर्रे लगे। मां-बेटे को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन