{"_id":"65b20460c86a6a65a5019c1d","slug":"two-brothers-died-under-suspicious-circumstances-in-muktsar-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: कमरे में मृत मिले दो सगे भाई, अंगीठी के धुएं से दम घुटने की आशंका, कढ़ाई का काम करते थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muktsar: कमरे में मृत मिले दो सगे भाई, अंगीठी के धुएं से दम घुटने की आशंका, कढ़ाई का काम करते थे दोनों
Thu, 25 Jan 2024 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:19 PM IST
सार
मृतक मुहम्मद की पत्नी सबीना परवीन ने बताया कि वह मुक्तसर के सदर बाजार में किराये पर रहते हैं। उसका पति और देवर कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करते थे। रात को पूरा परिवार कमरे में सोया था। सुबह वह उठी और पति और देवर को चाय के लिए उठाया लेकिन वह नहीं उठे।
विज्ञापन
दो भाइयों की मौत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बारे में गुरुवार सुबह पता उस समय चला, जब मृतक की पत्नी उन्हें चाय के लिए उठाने गई।
मृतकों की पहचान मुहम्मद मुश्ताक (35) और उसके छोटे भाई इसराफिल (25) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं और मुक्तसर में कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि कमरे में अंगीठी जलाई होने के कारण दम घुटने से दोनों भाइयों की मौत हुई है।
मृतक मुहम्मद की पत्नी सबीना परवीन ने बताया कि वह मुक्तसर के सदर बाजार में किराये पर रहते हैं। उसका पति और देवर कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करते थे। रात को पूरा परिवार कमरे में सोया था। सुबह वह उठी और पति और देवर को चाय के लिए उठाया लेकिन वह नहीं उठे। हिलाया तो देखा कि वह मर चुके हैं। पति और देवर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक मुहम्मद के दो बच्चे हैं। संदिग्ध मौत के मामले की थाना सिटी पुलिस जांच कर रही है।