{"_id":"5b84efb242c792464803107c","slug":"two-asi-suspended-in-slam-to-old-lady-in-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः बुजुर्ग महिला को मारे थप्पड़, चोटी से पकड़कर गिराया, दो एएसआई किए गए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरः बुजुर्ग महिला को मारे थप्पड़, चोटी से पकड़कर गिराया, दो एएसआई किए गए सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
महिला की पिटाई
- फोटो : डेमो फोटो
बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने और चोटी से पकड़कर गिराने के मामले में एसएसपी ने आक्रामक तेवर दिखाए और दो एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए।
घटना पंजाब के बठिंडा की है। जिले के भगता भाईका के समीप ईट भट्ठे पर धरना दे रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज करने और महिला मजदूर को थप्पड़ मारने के बाद चोटी से पकड़ कर पीटने के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉक्टर नानक सिंह ने कार्रवाई की।
उन्होंने थाना दयालपुरा के एएसआई वीरा सिंह और कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया और दो अन्य पुलिस कर्मीयों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस के अलावा मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के लिए एसएसपी ने डीसी परनीत को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला मजदूर जसवीर कौर को इंसाफ दिलाने के लिए किसान यूनियन और मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बाजाखाना सिविल अस्पताल के आगे रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Trending Videos
48 घंटे बाद भी कोई केस दर्ज नहीं किया
महिला की पिटाई
- फोटो : डेमो फोटो
भारतीय किसान यूनियन के नेता सुरजीत सिंह और मजदूर यूनियन के नेता जोरा सिंह ने कहा कि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस अधिकारियों ने आरोपी एएसआई कुलदीप सिंह पर कोई केस दर्ज नही किया। उन्होंने आरोपी एएसआई को नौकरी से निकाले जाने की मांग को लेकर दोनों जत्थेबंदियों के सदस्यों समेत बाजाखाना सिविल अस्पताल के आगे मेन रोड पर धरना लगा दिया।
दोनों नेताओं ने बताया कि महिला मजदूर अपने बेटे और पोते के साथ शांत मई ढंग से भट्ठे के आगे धरने पर थी। भट्ठा मालिक ने कांग्रेसी होने के कारण अपने रसूख का उपयोग कर पुलिस वालों से महिला मजदूर व उसके बेटे और पोते को पिटवा दिया।
किसान और मजदूर यूनियन ने डीजीपी से मांग की कि महिला मजदूर को पीटने वाले एएसआई को नौकरी से निकाला जाए और लाठीचार्ज करने वाले एएसआई वीरा सिंह परएफआईआर दर्ज की जाए। इसके अलावा भट्ठा मालिकों को साजिश रचने के आरोप में नामजद किया जाए।
इस संबंध में एसएसपी डाक्टर नानक सिंह ने बताया एएसआई कुलदीप सिंह और वीरा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। साथ मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए उन्होंने डीसी परनीत को पत्र लिखा है।