फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrests in the case of bullying and firing on Deepa Dubey's tenants

दीपा दुबे के किराएदारों को धमकाने और फायरिंग के मामले में दो काबू

Thu, 18 Feb 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two arrests in the case of bullying and firing on Deepa Dubey's tenants
चंडीगढ़। तीन दिन पहले सेक्टर-15 डी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के किराएदारों को धमकाने के लिए हवाई फायरिंग करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी जेंटा और उसके साथी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। वीरवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर पुलिस उनका रिमांड मांगेगी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दीपा दुबे के पति मनु दुबे और उसके दोस्तों जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम सिंह के खिलाफ मामला किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से संगरूर के निवासी गुरदास सिंह ने बताया था कि वह पिछले एक साल से महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के किराएदार हैं। रविवार को उनसे मिलने उनके दोस्त गुरदीप सिंह, भूपिंदर, रवि, सुनील, गुरमीत और गगन आए थे। आरोप है कि जब रात को वह लोग घर से खाना खाने के लिए बाजार जाने लगे तो मकान मालिक मनु दुबे ने दोस्तों के घर में आने पर आपत्ति जताई। साथ ही गाली-गलौज कर उन्हें और उनके दोस्त रवि को पीटना शुरू का दिया। वापस लौटने के दौरान मनु दुबे अपने साथियों जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम सिंह के साथ मिलकर दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच जेंटा ने हवा में फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed