फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested from Patiala for cheating of 1.5 crores in the name of investment

Chandigarh News: निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में पटियाला से दो गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two arrested from Patiala for cheating of 1.5 crores in the name of investment
चंडीगढ़। निवेश के नाम पर शहर वासी अमर सिंह को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले को साइबर सेल थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पटियाला निवासी साहिल कुमार और बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि शिकायतकर्ता अमर सिंह के पास मई महीने में अज्ञात नंबर से काॅल आई थी। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर को एक ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां शेयर बाजार में अलग-अलग कंपनियों में निवेश करने पर कई गुना रिटर्न का लालच दिया गया। शिकायतकर्ता ठगों की बातों में फंस गए और थोड़े-थोड़े कर ठगों से ट्रांसफर किए। उन्होंने करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताए गए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए लेकिन बाद में जब अपने पैसे निकालने को कहा तो ठगों ने मोबाइल नंबर ही बंद कर लिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उसकी जानकारी निकाली। इसमें बलविंद्र सिंह का भी खाता निकला जिसे जांच टीम ने पटियाला से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर साहिल को पकड़ा गया। पूछताछ में बलविंद्र ने बताया कि साहिल ने उसका खाता खुलवाया था और उसके खाते में करीब 5 लाख रुपये आए थे। जांच टीम इन दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी कि इस खेल में अन्य कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed