फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused involved in club owner's murder plan arrested

Chandigarh News: क्लब मालिक की हत्या योजना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 06:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Two accused involved in club owner's murder plan arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित मोब क्लब के मालिक की हत्या करने की योजना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान यादविंदर सिंह और सुखविंदर खान के रूप में हुई है। इन्हें जांच टीम ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इनके दो साथियों को जांच टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से .32 बोर व एक अत्याधुनिक .30 बोर पिस्टल सहित 7-7 कारतूसों की दो लोडिड मैगजीन बरामद हुई थी। आरोपियों के दविंदर सिंह और सुखविंदर खान के नामों का भी खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने फरार हुए आरोपियों के खिलाफ 30 अगस्त को एसीजेएम राहुल गर्ग की कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे जिन्हें जांच टीम ने अब प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीती 27 मई की रात को एसआई नवीन अन्य जवानों के साथ रात के समय के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान जब वे पॉलिटेक्निक कॉलेज सेक्टर-26 चौराहे के पास पहुंचे तो उन्हें चार लड़कों के बारे में गुप्त सूचना मिली। पता चला कि कुछ युवक सेक्टर-26 में मोब क्लब के मालिक नीरज खरब की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लड़के अनाज मंडी से बार्गेन बूज क्लब की तरफ आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया। पुलिस टीम ने सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों को पकड़ लिया, जिनके मुंह बंधे हुए थे जबकि इनके पीछे आ रहे दो अन्य युवक नाकेबंदी से पहले रूक गए और पीछे मुड़कर भाग गए। पकड़े गए युवकों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई जो मोटरसाइकिल चला रहा था। उसके पास मौजूद बैग को खोलकर जांच की गई तो उसमें से अत्याधुनिक .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई और उसमें 7 कारतूस लोडिड मैगजीन भी निकली। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दूसरे युवक की पहचान शमशेर सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई जिसके पास से तलाशी में बाएं जेब से अत्याधुनिक .30 बोर पिस्तौल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन निकालकर जांच की गई तो सात कारतूसों से लोडिड थी। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और इन्होंने पूछताछ में मौके से फरार हुए आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed