फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused absconding arrested in two cases of kidnapping and murder

किडनैपिंग व हत्या के दो मामलों में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused absconding arrested in two cases of kidnapping and murder
चंडीगढ़। सेक्टर 19 और 34 थाने में दर्ज हत्या के दो मामलों में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान चरंजीव गल्होत्रा और आरोपी महिला रेणु बैंस के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जुलाई 2012 में प्रेम चंद शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बहन सुरेश कुमारी उर्फ पूजा को किडनैप कर उसकी हत्या करने में उसके पति सेक्टर-20 निवासी वजिन्द्र का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर वजिन्द्र व और उसकी जानकार रेणु बैंस को गिरफ्तार किया था। साल 2014 में दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी पाते हुए उम्रकैद व 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। तीन साल बाद रेणु बैंस ने हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अर्जी दायर की और बाद में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वर्ष 2017 में रेणु बैंस द्वारा दायर की गई अर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद से वह फरार थी। डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार ने एक टीम बनाई, जिसमें एसआई राम निवास समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस टीम ने 23 दिसंबर 2019 को रेणु बैंस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, जुलाई 1997 में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सुशील कुमार के बयानों पर आरोपी चरंजीव गल्होत्रा उर्फ सन्नी व जतिन्द्र भाटिया उर्फ रिंकू के खिलाफ किडनैपिंग व हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया था। सुशील ने कहा था कि इन दोनों ने उसके दोस्त विनय अग्रवाल को सेेक्टर-32डी एक मारुति कार में अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2001 में कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में चरंजीव गल्होत्रा ने हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अर्जी दायर की थी, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी। सुनवाई के दौरान 2005 में उसके द्वारा दायर की गई अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसे भी उक्त टीम ने बीते 23 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed