{"_id":"65a664c0f4e2c8114502b5c7","slug":"twins-died-after-birth-in-ludhiana-of-punjab-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: महिला ने ऑटो में बेटे और अस्पताल में बेटी को दिया जन्म, मगर नहीं बच सकी दोनों मासूमों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: महिला ने ऑटो में बेटे और अस्पताल में बेटी को दिया जन्म, मगर नहीं बच सकी दोनों मासूमों की जान
Tue, 16 Jan 2024 04:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:49 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने ऑटो में बच्चे को जन्म दिया। मगर बच्चे की तुरंत मौत हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने बेटी को जन्म दिया। मगर बच्ची की भी जान नहीं बचाई जा सकी। महिला के पति ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में एक महिला की ऑटो में डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने कुछ देर बाद दूसरे बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला के पति ने सिविल अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद मुंडियां से ऑटो में बैठा कर सिविल अस्पताल की तरफ आ रहे थे लेकिन रास्ते में डिलीवरी हो गई। उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे की ऑटो में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद भी महिला को दर्द और ब्लीडिंग हो रही थी। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और वह करीब एक घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। भागदौड़ के बाद महिला को लेबर रूम में भर्ती करवाया, जहां पर उसने बेटी को जन्म दिया। मगर कुछ देर बाद बेटी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला के पति का कहना है कि अगर समय पर डिलीवरी हो जाती तो बेटी की जान बच सकती थी। वहीं, मदर एंड चाइल्ड यूनिट की एसएमओ डॉ. दीपिका गोयल ने आरोप को निराधार बताया और कहा कि उनके स्टाफ ने इलाज में कोई देरी नहीं की। महिला की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी। इस वजह से बच्ची बच नहीं सकी।