फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tussle between the governor and the government in Punjab

Punjab: राज्यपाल और सरकार में फिर ठनी, मंत्री बोले- समानांतर सरकार चला रहे, पुरोहित ने कहा- साबित करो

Fri, 03 Feb 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 01:20 AM IST
सार

पंजाब के सीमावर्ती जिलों के राज्यपाल के दौरे पर सरकार को ऐतराज है। अमन अरोड़ा ने कहा कि गवर्नर पद की गरिमा को छोड़ सियासी भाषण दे रहे हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का और फिरोजपुर दौरे के दौरान सरपंचों-लोगों से राज्यपाल मिले थे।

विज्ञापन
Tussle between the governor and the government in Punjab
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में राज्यपाल और सरकार में फिर ठन गई है। अब विवाद पंजाब के सीमावर्ती जिलों में राज्यपाल के दौरे को लेकर है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते जिलों के दौरे के दौरान राज्यपाल ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात करने के साथ पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त कर कई सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


इस पर एतराज जताते हुए पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि राज्यपाल बनवारी लाल समानांतर सरकार चला रहे हैं। पद की गरिमा को छोड़कर सियासी भाषण दे रहे हैं। इसके जवाब में राजभवन की ओर से बयान में राज्यपाल की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार साबित करे कि वे राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित एक और 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का और फिरोजपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरपंचों, आम लोगों, सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठकें कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल माह के दौरान भी राज्यपाल ने इन्हीं सीमावर्ती जिलों का दौरा किया था, जिसे लेकर विवाद हो गया था। राज्य सरकार ने जहां राज्यपाल के दौरे को गलत ठहराया, वहीं विपक्षी दलों ने भी इसे राज्य सरकार के कामकाज में दखल की संज्ञा दी थी। 

गुरुवार को राज्यपाल ने कहा कि वह पंजाब की जमीनी हकीकत देखने के लिए सीमावर्ती जिलों के दौरे पर निकले हैं। सरकार चाहती है कि राज्यपाल चहारदिवारी में ही बैठा रहे, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। सभी आदेश राजभवन से ही निकलते हैं। ऐसे में राज्यपाल का फर्ज बनता है कि वह लोगों की समस्याएं सुनें।

राज्यपाल ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आम लोगों और सरपंचों से मिले फीडबैक के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा, लेकिन सीमावर्ती जिलों की समस्याओं पर जल्दी ही जानकारी साझा करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा सबसे बड़ी समस्या है, जिस पर काबू पाना समय की जरूरत बन चुका है।

सियासी भाषण दे रहे रहे राज्यपाल: अरोड़ा

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से नशे और अन्य मुद्दों पर सवाल उठाने के एक दिन बाद वीरवार को आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने पलटवार कर आरोप लगाया कि राज्यपाल सियासी भाषण दे रहे हैं और समानांतर सरकार चला रहे हैं। मीडिया से बातचीत में कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल अपने पद की गरिमा नहीं रख रहे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी राज्य के राज्यपाल राजनीतिक भाषण देते फिरे.. सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए आप पंजाब को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर कोई समस्या है तो वह इसे मुख्यमंत्री के ध्यान में ला सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता कि चुनिंदा लोग चुनी हुई सरकार पर राज करें।

राजनीति नहीं, कर्तव्य निभा रहा हूं: राज्यपाल
फिरोजपुर/फाजिल्का। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब में राजनीति नहीं कर रहे सिर्फ कर्तव्य निभा रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल का पद संभालते समय भारत के संविधान की शपथ ली है। जो नेता मुझ पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं, वे मेरी राजनीति का एक उदाहरण भी बता दें। राज्यपाल फिरोजपुर में वीरवार को सरपंचों व अन्य लोगों को नशे के खिलाफ छेड़ी जंग संबंधी बात कर रहे थे।



उन्होंने कहा कि सीमा पर छह माह में एंटी ड्रोन यंत्र तैयार हो जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि फिरोजपुर में उनका तीसरा दौरा है, नशे के लिए सीमांत गांव के ग्रामीणों और सरपंचों को एकजुट किया है। इसीलिए सरहद पार से आ रही हेरोइन-असलहा पकड़ने में काफी सफलता मिल रही है। स्टेट और सेंटर की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस पर कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed