{"_id":"4736c8079fcd5ed01674f516faf45018","slug":"turism-fest-at-sector-17-pared-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर-सपाटे और नृत्य के शौकीन हैं तो आएं टूरिज्म फेस्ट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर-सपाटे और नृत्य के शौकीन हैं तो आएं टूरिज्म फेस्ट में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको अपने श्ाहर में ही दुनियाभर के पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और चंडीगढ़ प्रशासन का टूरिज्म विभाग परेड ग्राउंड में आज से 7 दिसंबर तक टूरिज्म फेस्ट का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
इसका मुख्य पार्टनर राज्य है पंजाब। फेस्ट का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल व पंजाब के टूरिज्म मिनिस्टर स्वर्ण सिंह फिल्लौर करेंगे।
विदेशी शेफ भी शेफ मीट में भाग लेने के लिए आ चुके हैं और टूरिज्म और ट्रेवल ऑपरेटरों का जमावड़ा लग गया है।
फेस्टिवल के दौरान देश ही नहीं विदेशी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ के होटल शिवालिक व्यू में सेशन भी किए जाएंगे।
इसमें इंटरनेशनल शेफ, टूरिस्ट ऑपरेटर, ब्यूरोक्रेट, टूर और ट्रेवल से जुड़े अधिकारी अपने विचारों को साझा करेंगे।
सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि यह टूरिज्म फेस्ट सैर-सपाटे के शौकीन लोगों के लिए नए विकल्प लेकर आ रहा है।
यह राज्यों के बीच इंटीग्रेटेड टूरिज्म का कांसेप्ट तैयार करने में भी मदद करेगा। फेस्ट में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक विजिट की जा सकती है।
हैंगर-100
टूर ऑपरेटर- एक हजार
कुल राज्य-13 राज्य (प्रिंसिपल पार्टनर राज्य पंजाब, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, जम्मू व कश्मीर, मध्य प्रदेश)
विज्ञापन
कुल देश-आठ (चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई, टर्की, इंडोनेशिया, एथोपिया)
इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल
फेस्टिवल के दौरान इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडोनेशिया, इथोपिया, टर्की के संग मलेशिया के डांस ट्रुप अपनी परफारमेंस देंगे। फेस्ट पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा के लोकनृत्य भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इंटरनेशनल शेफ मीट
फेस्टिवल में इंटरनेशनल शेफ मीट होगी। इसमें दुनियाभर के तीस प्रसिद्ध शेफ पाक कला की जानकारी देंगे। इस दौरान इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।
इसमें कोई भी अपने व्यंजनों को ला सकेगा। इंटरनेशनल शेफ मीट के लिए इंटरनेशनल शेफ चंडीगढ़ में पहुंच गए हैं। इसमें जेपी, फर्न, जेडब्ल्यू मैरिएट, ताज ग्रुप, हयात, होमटेल, हालीडे इन, लार्ड्स, मापेल, अरोमा, माया पैलेस, ओएस्टर, होटल ट्वा आदि भाग ले रहे हैं।
इसके अलावा तिरुन ट्रेवल्स, जेट एयरवेज, एयर इंडिया, आईआरसीटीसी, बर्ड ग्रुप की भी भागीदारी रहेगी।
ये भी होंगे शामिल
फेस्ट में आहूजा बिजनेस सर्विसेज, एटलांटिक टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड, बिन अली टूरिज्म, क्रिएटिव टूर एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, क्रूज रोवर, महिंद्रा हालीडे एंड क्लब रिजार्ट, माई इंडियन हॉलीडे, इंटरनेशनल ट्रेवल एंड टूरिज्म अकादमी, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, शौर्य ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, वर्ल्डवाइड ट्रेवल सर्विसेज के अलावा दुबई, मलेशिया, थाईलैंड, फिलिपींस, यूएसए, ओमान, भूटान आदि से 20 बायर और मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू, लुधियाना, जालंधर, शिमला, जम्मू, श्रीनगर, गुड़गांव, देहरादून, नोएडा, नासिक, कोलकाता और दिल्ली से 90 घरेलू बायर भाग लेंगे।
पंजाब की सैर करेंगे गेस्ट
फेस्ट के प्रतिभागियों के लिए पंजाब ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। पंजाब इन प्रतिभागियों को लेकर पंजाब की सैर करवाएगा।
यह काफिला होटल माउंटव्यू से रवाना होगा और वाघा बार्डर तक जाएगा। जालंधर में दुर्गियाना मंदिर, रंजीत सिंह पैनोरोम, स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे, जलियांवाला बाग भी दिखाया जाएगा।