फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trust in two deals, betrayal in the third... and then murder.

चिन्नी हत्याकांड: दो डील में जीता विश्वास, तीसरे साैदे में किया विश्वासघात; फिर हुआ प्राॅपर्टी डीलर का कत्ल

Mon, 11 May 2026 12:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 12:13 AM IST
सार

चंडीगढ़ में प्राॅपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस के सामने बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Trust in two deals, betrayal in the third... and then murder.
चंडीगढ़ में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या की जांच में पुलिस के सामने जमीन सौदे, भरोसे और धोखाधड़ी की पूरी कहानी का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं जिनमें पता चला कि आरोपी अमरीन राय और प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत का विवाद 8 एकड़ कृषि भूमि के एक बड़े सौदे से जुड़ा था।
विज्ञापन

चिन्नी के जरिए दो साैदे किए थे

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरीन राय पहली बार चिन्नी के संपर्क में नहीं आई थी। इससे पहले भी न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में चिन्नी के जरिये दो छोटे प्रॉपर्टी सौदे हो चुके थे। पहला सौदा करीब 40 लाख और दूसरा लगभग एक करोड़ रुपये का बताया गया है। इन सौदों में लाभ होने के कारण अमरीन का चिन्नी पर भरोसा बढ़ गया था।

जांच में सामने आया कि इसके बाद 8 एकड़ कृषि भूमि का बड़ा सौदा तय हुआ। करीब 1.75 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से डील लगभग 15 करोड़ रुपये की थी। पुलिस के अनुसार अमरीन पूरी रकम का इंतजाम नहीं कर सकी और करीब 8 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। आरोप है कि पूरी रकम न मिलने के बावजूद जमीन मालिक को पूरे 8 एकड़ का बयाना दे दिया गया।

इसके बाद चिन्नी ने अमरीन के नाम केवल 4.2 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमरीन लगातार बाकी जमीन की रजिस्ट्री या कब्जा देने की मांग करती रही लेकिन चिन्नी टालमटोल करता रहा और शेष रकम लाने की बात कहता रहा। इसी दौरान बाकी जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने लगा।

हत्या की साजिश से इनकार

पूछताछ में अमरीन ने माना कि उसने गैंगस्टर लक्की पटियाल से चिन्नी को फोन करवाने के लिए कहा था ताकि जमीन या पैसा वापस मिल सके। हालांकि उसने हत्या की साजिश में शामिल होने से इन्कार किया है। अमरीन का कहना है कि चिन्नी और लक्की पटियाल के बीच पहले से रंजिश थी और उसी के चलते हत्या हुई। उसने यह भी दावा किया कि चिन्नी खुद कहता था कि वह केवल लक्की पटियाल से डरता है।

पुलिस ने अमरीन राय और हर्षप्रीत को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी लक्ष्य पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जमीन सौदों, लेन-देन और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed