फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck stuck while crossing divider illegally on highway, people stuck in traffic jam for hours

Chandigarh News: हाईवे पर अवैध रूप से डिवाइडर क्रॉस करते समय फंसा ट्रक, घंटों जाम में फंसे लोग

Tue, 05 Aug 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck while crossing divider illegally on highway, people stuck in traffic jam for hours
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर होटल रमाडा प्लाजा के बिल्कुल सामने सोमवार सुबह डिवाइडर पर एक ट्रक के फंसने से लंबा जाम लग गया। फ्लाईओवर पर दो किलोमीटर से ज्यादा का जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पटियाला चौक से आने वाली रोड पर भी जाम के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं। जाम में दो पहिया वाहनों के अलावा ट्रक, कार और बसें फंस गईं। अंबाला की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने जब चंडीगढ़ साइड फ्लाईओवर से उतरते समय अंबाला साइड की रोड पर आने का प्रयास किया जो वाहन डिवाइडर पर फंस गया। काफी कोशिश करने के बाद भी ट्रक नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जाम के कारण वाहन चालकों को जीरकपुर से चंडीगढ़ बॉर्डर तक पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लगा। हाईवे पर अवैध कटों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। अमर उजाला ने 14 जुलाई 2025 को यह मामला प्रमुखता से उठाया था, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन



एक ट्रक सड़क के डिवाइडर पर फंस गया था। इस कारण लंबा जाम लग गया। हमने मौके पर पहुंचकर ट्रक को निकलवा कर एक साइड पर करवा दिया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चला दिया था। - इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed