रोपड़ में हादसा, 4 की मौत, 33 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़-चमकौर साहिब मार्ग पर गांव भक्कूमाजरा के पास बुधवार दोपहर दो बजे श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक सरहिंद नहर में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
33 लोग घायल हो गए। श्रद्धालु नैना देवी मंदिर से माथा टेकने के बाद वापस आ रहे थे। हादसे का शिकार हुए सभी घायल गांव सहवाजपुर (समीप रायकोट, जिला लुधियाना) के निवासी हैं।
25 घायलों को रोपड़ के सिविल अस्पताल और 13 को चमकौर साहिब अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चमकौर साहिब में दाखिल श्रद्धालुओं में से पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु एक ही गांव के
टाटा 407 में गांव सहवाजपुर (नजदीक रायकोट) जिला लुधियाना से सवार श्रद्धालु माता नैना देवी के दरबार में दर्शन करने गए थे। माता के दरबार में माथा टेकने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो चमकौर साहिब के निकट गांव भक्कूमाजरा के पास अचानक ट्रक का स्टेयरिंग जाम हो गया और वह नहर में पलट गया।
घटना स्थल पर मौजूद झमलूटी के लोगों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और चमकौर साहिब, रोपड़ के अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। देखते ही गांव भोजेमाजरा भक्कूमाजरा और अन्य गांवों के लोग भी राहत कार्य में लग गए।
चमकौर साहिब पुलिस भी मौके पर पहुंच कर सहायता में लग गई। मरने वालों में हरप्रीत सिंह पुत्र काका सिंह (13), पप्पू (40) और गुरप्रीत सिंह पु्त्र केवल सिंह शामिल हैं।
राहत कार्यों में जुटे आसपास के ग्रामीण
श्रद्धालु गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हादसा ट्रक की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। वहीं सिविल अस्पताल रोपड़ में दाखिल ड्राइवर लखवीर सिंह पु्त्र जोगिंदर सिंह निवासी राजोआणा खुर्द (लुधियाना) ने बताया कि स्टेयरिंग जाम होने से हादसा हुआ है।
घटना स्थान पर झमलूटी के निवासियों ने श्रद्धालुओं को टैंपू से बाहर निकाला और चमकौर साहिब और रोपड़ के अस्पताल भेजना शुरू कर दिया।
देखते ही गांव भोजेमाजरा भक्कूमाजरा और अन्य गांवों के लोग भी राहत कार्य में लग गए। चमकौर साहिब पुलिस भी मौके पर पहुंच कर सहायता में लग गई।
हादसे के शिकार श्रद्धालु
चमकौर साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल घायलों में बलवीर सिंह, मोहण सिंह, लखविंदर सिंह, कमलजीत कौर (चारों रेफर पीजीआई चंडीगढ़) जगतार सिंह, मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जगदीप सिंह, जीवन सिंह, हरजीत सिंह, एक वर्षीय बच्ची स्वर्णजीत कौर और मुख्तयार सिंह शामिल हैं। बच्ची स्वर्णजीत कौर को भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
रोपड़ में दाखिल मरीज
सिविल अस्पताल रोपड़ में भर्ती मरीजों में लखविंदर कौर पुत्री जगतार सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र छिंदर सिंह, काका सिंह पुत्र फंगन सिंह, लवप्रीत कौर पुत्री सुरिंदर सिंह, जगरूप सिंह पुत्र अजैब सिंह, परमजीत पत्नी चमकौर सिंह, बेअंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह पु्त्र सिकंदर सिंह, परविंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह, बिकर कौर पत्नी करतार सिंह, गुरिंदर सिंह पुत्र राम सिंह, जसविंदर कौर पत्नी सोनू सिंह, सुक्खी पुत्री नारायण सिंह रेफर पीजीआई चंडीगढ़, मनदीप कौर पत्नी गुरमीत सिंह, हरजिंदर कौर पत्नी जगरूप सिंह, नारायण दत्त पुत्र राम दत्त, गुरजीत कौर पत्नी गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह, लवी, करनजोत, बेअंत सिंह, हरदीप सिंह शामिल हैं।