{"_id":"6534a10c34a2cd2372017f1a","slug":"truck-catches-fire-after-colliding-with-car-in-moga-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: कार से भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी आग, दमकल ने डेढ़ घंटे में बुझाई, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga News: कार से भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी आग, दमकल ने डेढ़ घंटे में बुझाई, एक की हालत नाजुक
Sun, 22 Oct 2023 09:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Oct 2023 09:46 AM IST
सार
घटनास्थल पर नगर निगम की दमकल गाड़ी पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद कार चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। चालक की हालत गंभीर है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
मोगा में हादसे के बाद ट्रक में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के सिंघावाला पावर हाउस के पास सीमेंट से भरे ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से ट्रक में आग लग गई। वहीं करीब डेढ़ घंटे बाद कार चालक को बाहर निकाला गया और मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 6:30 बजे मोगा समाज सेवा टीम को सूचना मिली कि मोगा के सिंघावाला बिजली घर के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटनास्थल पर मेरे साथ नगर निगम की दमकल गाड़ी भी पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद कार चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। चालक की हालत गंभीर है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन