Tarantaran: पाकिस्तान से फिर आया ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग तो लौटा, एक पैकेट हेरोइन बरामद
प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ ने तरनतारन में कालिया गांव के पास भारतीय क्षेत्र से संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट (लगभग 2.470 किलोग्राम) बरामद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार-मंगलवार की रात को तरनतारन जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। इस दौरान जवानों ने सर्च ऑपरेशन में हेरोइन की खेप भी जब्त की गई। सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ ने तरनतारन में कालिया गांव के पास भारतीय क्षेत्र से हेरोइन का संदिग्ध एक पैकेट (लगभग 2.470 किलोग्राम) बरामद किया है।
सीमा सुरक्षा बल की जानकारी के अनुसार ड्रोन पंजाब के तरनतारन के सरहदी गांव कालिया में देखने को मिला। सोमवार-मंगलवार की रात को सीमा सुरक्षा बल के जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने ड्रोन पर तुरंत गोलियां चलानी शुरू कर दी लेकिन ड्रोन लौटने में सफल रहा। बीएसएफ ने रात के अंधेरे में ही अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान उन्हें कालिया गांव के खेत में एक पीला पैकेट मिला। इस पीले पैकेट पर रस्सी का हुक बना था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हुक के जरिये ही ड्रोन से हेरोइन को फेंका गया होगा। पैकेट की जांच की गई जिसमें जवानों को लगभग 2.470 किलोग्राम की हेरोइन मिली।
बीएसएफ जवानों ने चलाया तलाशी अभियान
बीएसएफ जवानों ने छह दिसंबर यानी मंगलवार की सुबह तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें कालिया गांव के खेत में टूटा ड्रोन मिला। अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान में बैठे तस्करों के प्रयासों को नाकाम कर दिया है।
अमृतसर में बीएसएफ ने गिराया था ड्रोन, दो किलो हेरोइन मिली
अमृतसर में बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा अटारी सीमांत गांव रोड़ांवाला के पास रविवार रात एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन से दो किलो हेरोइन और 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान रविवार की रात अटारी के सीमांत गांव रोड़ांवाली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान 2.35 बजे जवानों ने पाकिस्तान एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने फायर कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। सुबह चलाए गए सर्च अभियान में गांव रोड़ांवाली के एक खेत से क्षतिग्रस्त एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद हुआ, जिसके साथ दो किलो हेरोइन और 100 ग्राम अफीम मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.