{"_id":"5bf18ae5bdec2269a642c7be","slug":"tripat-rajinder-singh-said-panchayat-elections-will-be-held-in-punjab-in-first-week-of-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का बयान, पंजाब में जनवरी के पहले सप्ताह में होंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का बयान, पंजाब में जनवरी के पहले सप्ताह में होंगे पंचायत चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव जनवरी के पहले हफ्ते में करवाए जाएंगे। पंचायतों के आरक्षण और महिलाओं के 50 फीसदी आरक्षण होने के कारण कुछ तकनीकी मुश्किलें आई थी जिसको दूर किया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि सभी तकनीकी रुकावटों को दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब जनवरी 2019 के पहले हफ्ते पंजाब में पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे। कुछ कांग्रेसी वर्करों की ओर से बटाला में दिए जा रहे धरनों के बारे में बाजवा ने कहा कि शहर का विकास पंजाब सरकार के एजेंडे पर है। जल्द ही बटाला के विकास के लिए विशेष ग्रांट जारी की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों की सोच अपनी है लेकिन पंजाब सरकार और वह बटाला शहर के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल अकाली- भाजपा सरकार ने बटाला को पूरी तरह नजरअंदाज किया हुआ था। यही कारण है कि बटाला विकास के पक्ष में पिछड़ गया है।
विज्ञापन