{"_id":"5d376b828ebc3e6cf35f9f29","slug":"tripal-century-chandigarh-news-pkl3452659179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनन वोहरा की दिल जीतने वाली पारी, दमदार बल्लेबाजी कर नाबाद ठोके 353 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनन वोहरा की दिल जीतने वाली पारी, दमदार बल्लेबाजी कर नाबाद ठोके 353 रन
Wed, 24 Jul 2019 07:46 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
मनन वोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंजाब के ओपनर मनन वोहरा ने एक बार फिर से दमदार बल्लेबाजी कर नाबाद तिहरा शतक जमाया है। मनन वोहरा ने यह शतक डॉ डीवाई पाटिल अकादमी के लिए खेलते हुए जमाया।
विज्ञापन
यह मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के विरुद्ध खेला जा रहा है। मनन वोहरा ने अलूर में डॉ. के थिमप्पियाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेेंट के दौरान तिहरा शतक जमाया। इस टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 155 ओवर में 704 रन बनाए। डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर सिर्फ 41 रन बनाए थे। इसके बाद मनन वोहरा और सरफराज खान ने मैदान पर उतरकर पारी को संभाला और मनन ने तिहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन
सरफराज खान और इकबाल अब्दुल्ला ने भी शतकीय प्रहार किया। डीवाई पटिल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 155 ओवर में 704 रन बनाए। इसमें मनन वोहरा ने 353 रन का योगदान किया। सरफराज खान ने 105 रन बनाए, जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने 101 रन बनाए। शुभम ने 45 और सैराज पाटिल ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने 23 ओवर में 74 रन बनाए।