फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tried to stop sadbhawna bus in Amritsar of Punjab

पंजाब में सद्भावना बस रोकने का प्रयास, शिवसेना ने कहा नहीं चलने देंगे, तीर्थ यात्रा भी रद्द

Fri, 15 Feb 2019 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/जालंधर/अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/जालंधर/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Tried to stop sadbhawna bus in Amritsar of Punjab
शिव सेना शेरे-पंजाब के सदस्य

शिव सेना शेरे-पंजाब के सदस्यों ने दिल्ली-लाहौर के बीच चलने वाली सद्भावना बस को अटारी-खासा बाईपास के नजदीक रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने शिव सैनिकों को घेर लिया। जिस कारण शिव सैनिक बस तक नहीं पहुंच सके। बस कड़ी सुरक्षा के बीच अटारी रवाना हो गई। शिव सेना के प्रधान विवेक सागर सग्गू ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक और कूटनीतिज्ञ संबंध तोड़ दे। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बड़ी देर के बाद पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया है। पाकिस्तान भारतीय पदार्थों को बेच कमाई करता है, फिर उसी पैसे से कश्मीर में आतंकवाद फैला रहा है। पंजाब के मंत्रियों के काफिले के साथ जैमर लगाए जाते हैं, सेना की गाड़ियों के आगे जैमर क्यों नहीं लगाए जाते।
विज्ञापन


नहीं चलने देंगे सदा-ए-सरहद बस : शिव सेना
जालंधर में शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सुभाष गोरिया ने कहा कि पाकिस्तान अपनी गंदी नीतियों से बाज नहीं आ रहा है। हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शिवसेना बाल ठाकरे ईंट का जवाब पत्थर से देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tried to stop sadbhawna bus in Amritsar of Punjab
शिव सेना शेरे-पंजाब के सदस्यों ने बस रोकने का प्रयास किया

पंजाब की धरती पर लाहौर से दिल्ली आने वाली सदा-ए-सरहद बस को चलने नहीं देंगे। बस पंजाब की सर-जमीन पर आई तो शिवसेना उसका कड़ा विरोध कर उसे चलने नहीं देगी। मौके पर जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला प्रधान भारतीय कामगर सेना बलबीर गोरिया, सिटी प्रधान मुकेश सियाल, उप प्रधान अमित जट्ट मौजूद थे।

 आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की तीर्थ यात्रा रद्द
वहीं अबोहर में पुलवामा आतंकवादी हमले के रोष स्वरूप श्री रामायण प्रचारणी सभा ने महाशिवरात्रि पर्व पाक अधिकृत पंजाब में मनाने का निर्णय रद्द कर दिया है। भारत-पाक समझौते के अंतर्गत प्रति वर्ष 200 भारतीयों को पश्चिमी पंजाब के चकवाल जिले की चौआ सैदनशाह तहसील में स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल श्री कटासराज धाम में महाशिवरात्रि और शरद पूर्णिमा मनाने की अनुमति प्राप्त है। 

इस बार भी इस तीर्थ यात्रा के लिए मार्च के प्रथम सप्ताह में रवानगी का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को सरहद सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित बैठक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। सभा के महासचिव राकेश नागपाल ने कहा कि हमले के रोष स्वरूप संस्था ने प्राचीन अमरकुंड में स्नान करने का निर्णय रद्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed