{"_id":"d9f4cd3a90dd747d4afefbc4a4082118","slug":"trickery-on-online-shoping-purchased-printer-sticked-out-a-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग पर ठगी, मंगाया प्रिंटर निकला पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग पर ठगी, मंगाया प्रिंटर निकला पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली।
Updated Fri, 03 Jul 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन आर्डर करके प्रिंटर मंगाया था, जब कंपनी का पैकेट खोला तो उसमें पत्थर का टुकड़ा निकला। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड निवासी हरमीत सिंह ने बताया कि उसने एक निजी कंपनी से ऑनलाइन एचपी का प्रिंटर मंगाया था। कोरियर कंपनी का मुलाजिम प्रिंटर डिलिवर करने उनके घर आया।
विज्ञापन
उन्होंने पैसे देने से पहले पैकेट खोल कर देखने की कोशिश की, लेकिन क़ोरियर कंपनी के मुलाजिम ने पैकेट खोलने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि पहले पैसे अदा करो।
विज्ञापन
हरमीत सिंह ने उसे पेमेंट कर दी और कोरियर मुलाजिम वहां से चला गया। बाद में पैकेट खोला तो उसमें प्रिंटर की जगह पत्थर का टुकड़ा निकला। हरमीत ने प्रिंटर भेजने वाली कंपनी और कोरियर कंपनी से बात की।
वह कोरियर कंपनी के स्थानीय दफ्तर भी गए। हरमीत का आरोप हैं कोरियर कंपनी के आफिस के पास वैसे ही पत्थर पड़े हैं, जैसा पैकेट में निकला है।
हरमीत ने आशंका जताई कि प्रिंटर निकाल कर पत्थर वहां ही डाला गया है। कोरियर कंपनी में सुनवाई न होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।
कैप्शन - प्रिंटर की जगह पैकेट में से निकला पत्थर दिखाते हरमीत।