फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tricity jewellers strike against pan card complousary rule

पैन कार्ड का विरोध, ट्राइसिटी के ज्वैलर्स ने रखी हड़ताल

Wed, 10 Feb 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
tricity jewellers strike against pan card complousary rule

सोने की दो लाख से ऊपर की खरीदारी पर पैन कार्ड को अनिवार्य करने के विरोध बुधवार को ट्राइसिटी के ज्वैलर्स ने दुकानें बंद रखीं। इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता के माध्यम से अपनी मांगें बताईं।

विज्ञापन


ज्वैलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ यूनिट के प्रधान विनोद तलवार ने कहा कि ट्राइसिटी में कुल 700 से ज्यादा पंजीकृत ज्वैलर हैं। सभी ने बुधवार को दो लाख से ऊपर खरीददारी पर पेन कार्ड अनिवार्य करने के नियम का कड़ा विरोध किया है। ट्राइसिटी के सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शांतिपूर्वक विरोध किया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गहनों की खरीदारी में 2 लाख कोई मायने नहीं रखते। पैन जरूरी होने पर गरीब आदमी अपने बच्चों की शादी के लिए कैसे खरीदारी कर पाएगा और दूसरा ब्लैक मनी को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी एक दिन की टोकन हड़ताल थी। लेकिन, यदि हमारी मांग नहीं मानी गईं तो सरकार के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवार ने कहा कि दो लाख पर पैन कार्ड जरूरी होने संबंधी नियम से दुकानदारों और ग्राहकों को मुश्किल हो रही है। जबकि, दूसरी ओर काले धन को भी प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि ग्राहक भी बिल लेने से कतराएगा और दुकानदार भी ग्राहक को वापिस न करने के चक्कर में बिल नहीं काटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed