ट्राइसिटी में नहीं थम रहा कोरोना, चार की और मौत, 386 नए पॉजिटिव मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 386 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 160, मोहाली के 149, जबकि पंचकूला के 77 मरीज शामिल हैं। वहीं, मृतकों में दो चंडीगढ़ और दो पंचकूला के रहने वाले थे।
शुक्रवार को चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से 160 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप की स्थिति रही। दूसरी ओर, शहर के अलग-अलग अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती 130 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना के कारण जिन 2 मरीजों की मौत हुई, उनमें मौलीजागरां निवासी 58 साल का पुरुष और सेक्टर-22 का 84 साल का वृद्ध शामिल है। शहर में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 3724 हो गई है। वहीं, अभी तक 45 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 109 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
मौलीजागरां के मरीज में 19 अगस्त को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह क्रॉनिक लिवर डिसीज से ग्रस्त था। पीजीआई में इलाज के दौरान उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वहीं, सेक्टर 22 के वृद्ध का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे हार्ट डिसीज, हाइपरटेंशन और क्रॉनिक किडनी डिसीज के साथ सांस लेने में दिक्कत थी।
देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
पंचकूला में 77 नए संक्रमित मिलने के साथ दो मरीजों की मौत
उधर, पंचकूला में 77 नए संक्रमित मिलने के साथ दो मरीजों की मौत से दहशत का माहौल है। मृतकों में सेक्टर-10 की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला और पिंजौर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। संक्रमितों में पंचकूला के 56, बाहरी राज्यों और जिलों के सात मामले हैं। इसके अलावा 14 विदेशी भी शामिल हैं।
डीसी मुकेश कुमार आहूजा और सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि अब तक जिले में 2471 मामले सामने आए हैं। इसमें 478 मामले बाहरी राज्यों और जिलों से संबंधित हैं। शुक्रवार को मिले नए मामलों में पंजाब के तीन, चंडीगढ़ और यमुनानगर के एक-एक, अंबाला से दो मामले सहित सात केस बाहर के शामिल हैं।
जिले में अब तक 31542 के नमूने लिए हैं। इसमें से 28651 मामले निगेटिव मिले हैं। 421 के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1993 पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें 1238 रोगी ठीक हो चुके हैं। जिले में 724 पॉजिटिव मामले रह गए हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है।
वहीं, मोहाली में 149 नए केस सामने आए हैं, जबकि 93 लोग कोरोना को हराकर अस्पताल से अपने घर लौटे। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में मोहाली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को मोहाली और आसपास के एरिया में 63 कोरोना के केस सामने आए हैं, जबकि खरड़ में 35, ब्लॉक घडुआं में 26, कुराली में एक, बनूड़ में दो, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 3 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3314 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1471 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 1775 है। वहीं, 68 मरीजों की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.