{"_id":"69de0bb357a469f42103af5a","slug":"tribune-chowk-flyover-construction-work-start-from-may-first-week-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: ट्रैफिक जाम से राहत; ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर का काम होगा शुरू, कितना खर्च और कबतक होगा पूरा? जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: ट्रैफिक जाम से राहत; ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर का काम होगा शुरू, कितना खर्च और कबतक होगा पूरा? जानिए
Tue, 14 Apr 2026 03:11 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:11 PM IST
सार
चंडीगढ़ और जीरकपुर के बीच नया फ्लाईओवर बनने जा रहा है। ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू होने वाला है। इस फ्लाईओवर के बनने से शहर की ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चाैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रिब्यून चौक पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर परियोजना अब शुरू होने के करीब है। मई के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 200 करोड़ रुपये है और इसे दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
यूटी इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार फ्लाईओवर निर्माण के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया में कुल 12 कंपनियों ने भाग लिया था जिनमें से 8 कंपनियां तकनीकी मानकों पर खरी उतरीं। इसके बाद वित्तीय बोली खोली गई जिसमें सिंघा कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड ने 147.98 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाई। यह राशि परियोजना की अनुमानित लागत 214.65 करोड़ रुपये से काफी कम है जिससे प्रशासन को लागत में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि यूटी इंजीनियरिंग विभाग ने सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी का प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर स्थित ट्रिब्यून चौक शहर का प्रमुख ट्रैफिक हब है, जहां रोजाना औसतन दो लाख वाहन गुजरते हैं। यह जंक्शन पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ को जोड़ता है जिसके कारण यहां दिनभर यातायात का भारी दबाव बना रहता है। खासकर सुबह 7 से 10 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां सिग्नल-फ्री कॉरिडोर विकसित होगा जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और लोगों को लंबे समय से झेल रहे जाम से राहत मिलेगी।
1.45 किमी लंबा होगा फ्लाईओवर
परियोजना के तहत लगभग 1.45 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर और करीब 519 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इसके साथ ही चौड़ी सड़कों, सर्विसलेन और आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारू हो सके। यह फ्लाईओवर सेक्टर-32 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास वाले राउंडअबाउट से शुरू होकर ट्रिब्यून चौक से गुजरते हुए हल्लोमाजरा की ओर जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज तक जाएगा।
तकनीकी और कानूनी अड़चनों से आठ साल से अटका था काम
इस परियोजना को वर्ष 2018 में मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन विभिन्न तकनीकी और कानूनी अड़चनों के कारण इसका कार्य शुरू नहीं हो सका। बाद में संशोधित लागत के साथ दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। अब सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और अंतिम मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि यह फ्लाईओवर न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी आधुनिक और व्यवस्थित बनाएगा।