फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   triangular competiton in akali dal vs congress vs aap in punjab assembly election 2017

इस बार त्रिकोणीय मुकाबले ने बदले पंजाब विस चुनाव के सियासी समीकरण, स्पेशल रिपोर्ट

Fri, 10 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
triangular competiton in akali dal vs congress vs aap in punjab assembly election 2017
पंजाब विस चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव के सियासी दंगल में इस बार आम आदमी पार्टी के शामिल होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया और सियासी समीकरण बदल गए। अभी तक सूबे में कांग्रेस और अकाली-भाजपा के उम्मीदवार ही मजबूती से आमने-सामने होते थे, लेकिन इस बार तिकोने मुकाबले से तस्वीर दूसरी है।बीते लोकसभा चुनाव में मालवा से चार सीटें जीत कर संसद पहुंची ‘आप’ का पूरा ध्यान 69 विधानसभा सीटों वाले मालवा क्षेत्र पर है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में संगरूर से भगवंत मान, फरीदकोट से प्रो. साधू सिंह, फतेहगढ़ साहिब से हरेंद्र खालसा और पटियाला सीट डॉ. धर्मबीर गांधी ‘आप’ उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। डॉ. गांधी और खालसा को ‘आप’ बर्खास्त कर चुकी है, जिसके बाद गांधी ने नया सियासी फ्रंट बनाया है और कुछ सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने 80 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन


गांधी और छोटेपुर जितने वोट ले जाएंगे, नुकसान ‘आप’ के खाते में ही जाएगा। ‘आप’ की वजह से कांग्रेस, शिअद-भाजपा को कितना नुकसान होगा अभी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में मनप्रीत बादल ने तीसरा मोर्चा खोलने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी पार्टी पंजाब में खाता भी नहीं खोल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल को उनके ही घर में घेरने में जुटे विपक्षी

triangular competiton in akali dal vs congress vs aap in punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव
दस साल पंजाब की सत्ता में रहने के बाद बादल परिवार को उनके ही घर में घेरने के लिए विपक्षी दलों ने पूरा जोर लगाया है। नवजोत सिंह सिद्धू का साथ कैप्टन अमरेंद्र को कितना भाएगा यह चुनाव बाद ही पता चलेगा।

फिलहाल कांग्रेस माझा में सिद्धू का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दोआबा क्षेत्र में डेरा सचखंड बल्लां, डेरा ब्यास, नूरमहल जैसे डेरों का दबदबा है। यही वजह है कि नेता डेरों के सामने वोटों के लिए हाथ फैलाए खड़े नजर आ रहे हैं।

सियासी हवा तय करेगी तीन सीटें
लंबी, जलालाबाद और मजीठा पर पूरे प्रदेश के मतदाताओं की नजर है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र हैं तो ‘आप’ के जरनैल सिंह भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। जलालाबाद से डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के मुकाबले ‘आप’ के भगवंत मान और कांग्रेस से रवनीत बिटटू हैं।

मजीठा सीट से बिक्रम सिंह मजीठिया के मुकाबले ‘आप’ के हिम्मत शेरगिल और कांग्रेस के लाली मजीठिया हैं। पटियाला से कैप्टन अमरेंद्र और अमृसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू के कारण भी इन सीटों पर सबकी नजरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed