{"_id":"5fcbc9518ebc3ecf61339392","slug":"trees-fell-on-a-moving-ambulance-driver-injured-chandigarh-news-pkl3962494121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती एंबुलेंस पर गिरा पेड, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती एंबुलेंस पर गिरा पेड, चालक घायल
विज्ञापन
कलाग्राम के पास पेड़ गिरने से टूटी एंबुलेंस।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। मरीज को घर छोड़कर लौट रही एंबुलेंस पर कलाग्राम से हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के बीच एक सफेदे का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, चालक घायल हो गया। पुलिस ने चालक को जीएमसीएच-32 पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम 4.30 बजे सूचना मिली कि कलाग्राम के नजदीक हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट की ओर जाती हुई एक एंबुलेंस पर पेड़ गिर गया है। एंबुलेंस को सूरजपुर निवासी मनु चला रहा था। पेड़ गिरने से एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक गंभीर घायल हो गया। डॉक्टरों ने चालक मनु की टांग में फ्रैक्चर बताया है।
पहले भी पेड़ गिरने से घायल हुए हैं लोग
इस जगह पर लगे सफेदे के पेड़ काफी पुराने और बड़े हैं। पहले भी यहां कई बार पेड़ गिर चुके हैं और कई लोग जख्मी भी हुए हैं। हालांकि, प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया। समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना है कि जो पेड़ गिरने के कगार पर हैं, उन्हें कटवाकर यहां नए पेड़ लगाने चाहिए।