{"_id":"9752c94d1628a0d386339b8bc8e926da","slug":"treatment-of-3-pak-childrens-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 पाकिस्तानी बच्चों का होगा चंडीगढ़ में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 पाकिस्तानी बच्चों का होगा चंडीगढ़ में इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पाकिस्तानी बच्चों का इलाज जल्द ही चंडीगढ़ में होगा। रोटरी क्लब नवाबशाह के पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल द्वारा इन तीन बच्चों को ढूंढ निकाला गया है। यह तीनों बच्चे सिंध पाकिस्तान के हैं।
इनका इलाज फोर्टिस में करवाया जाएगा। यह बात रोटरी चंडीगढ़ के प्रधान हसन सिंह मेजी ने पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडन के दौरे के दौरान बताई। यह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल रोटरी चंडीगढ़ सेक्टर-18 में पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 16 सदस्य शामिल रहे।
नवाबशाह डिस्ट्रिक्ट पाकिस्तान से आए नवाबशाह यूनिवसिटी के रिटायर्ड वाइस चांसलर अली बख्श सुमरू ने कहा कि उनको चंडीगढ़ में आकर लगा कि जैसे अपने ही मुल्क में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि इस्लामाबाद में हुआ बम विस्फोट निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी का काम विश्व में अमन की आशा लाना है।
फकीर मोहम्मद मेमन ने कहा कि एक पुरानी स्टोरी को रेफर करते हुए कहा कि सिंध और हिंद दो भाई थे जिनके बच्चे अब साथ साथ बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि दोनों देशों के बीच संबंधो में सुधार हो रहा है। इसमें रोटरी इंटरनेशनल काफी मदद कर रहा है। हेल्थ और शांति से संबंधित प्रोजक्ट चलाए जा रहे हैं।
मोहम्मद शफी तूर ने कहा कि उनके पूर्वज हरियाणा से थे और वह हमेशा भारत को याद करके कहानियां सुनाते थे और अब यहां आकर पता चला कि वह भारत को क्यों नहीं भूल सके।
चौधरी जफर हुसैन आराइन, मोहम्मद अजीमुगल, पीर मंसूर अली, डॉ. अयूब, मीर मुनव्वर तालपुर, डॉ. अली बख्श सुमरो, जुल्फिकार अली उनर, सफीउर रहमान प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
इस मौके पर मौके पर रोटरी चंडीगढ़ के अध्यक्ष हसन सिंह मेजी ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया। यहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने रोटेरियंस को सम्मानित किया।