फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Travel agent Brajesh Mishra who sent Indian students to Canada on fake documents arrested in Canada

Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 10:08 AM IST
सार

भारतीय छात्रों के फर्जी प्रवेश पत्र मामला कनाडा की संसद में भी गूंजा था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि धोखाधड़ी के पीड़ितों के पास अपने मामले के लिए साक्ष्य प्रदर्शित करने और पेश करने का अवसर होगा। हम अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा हमारे देश में लाए जाने वाले अपार योगदान को पहचानते हैं। 

विज्ञापन
Travel agent Brajesh Mishra who sent Indian students to Canada on fake documents arrested in Canada
आरोपी बृजेश मिश्रा - फोटो : twitter

विस्तार

कॉलेज के जाली दस्तावेजों पर स्टडी वीजा लगवाकर 700 विद्यार्थियों को कनाडा भेजने वाले धोखेबाज ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा की कनाडा के बीसी में गिरफ्तारी हो गई है। कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बृजेश मिश्रा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कनाडा में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसे कनाडा की इमिग्रेशन कंपनी ने पकड़ लिया। इसके बाद धोखेबाज एजेंट को बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़-मोहाली में बनी थी नारनौल में पकड़ी गई शराब, बैच नंबर खोलेगा माफिया का राज
विज्ञापन


बिहार के दरभंगा के थलवाड़ा का रहने वाले बृजेश मिश्रा स्टडी वीजा का काम करता था। मिश्रा के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुख्य रूप से जालंधर, फरीदकोट और मलेरकोटला में 10 से ज्यादा केस दर्ज किए हैं। मिश्रा ने 2013 में ईजी-वे इमिग्रेशन कंसल्टेंसी नाम से अपनी फर्म बनाई थी। जालंधर में उसका केंद्रीय कार्यालय था, जहां से उसने कनाडा के एक कॉलेज की फर्जी ऑफर लैटर तैयार कर 700 विद्यार्थियों को कनाडा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 विद्यार्थियों पर लटकी निर्वासन की तलवार
कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने पाया कि लगभग 700 छात्र जो 2016 और 2020 के बीच बृजेश मिश्रा की फर्म के माध्यम से आए थे, उन्होंने फर्जी ऑफर लेटर के आधार पर अपना वीजा हासिल किया था। इन सभी को तब डिपोर्ट करने का नोटिस दिया गया था। हालांकि अब कनाडा सरकार ने सारे मामले की जांच के आदेश देकर छात्र-छात्राओं को राहत दी है लेकिन डिपोर्ट किए जाने की तलवार अब भी लटकी हुई है।

इमिग्रेशन मंत्री सीन फ्रेजर ने बृजेश मिश्रा पर बिना लाइसेंस के इमिग्रेशन सलाह देने और दूसरों को गलत बयानी करने, अधिकारियों से जानकारी छिपाने की सलाह देने का आरोप लगाया गया है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी ने शुक्रवार को मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की है। मंत्री का कहना है कि हमारा मकसद पीड़ित छात्रों को परेशान करना नहीं है बल्कि हम इस मामले की एक बेहतर जांच करना चाहते हैं।

कनाडा के लिए बृजेश मिश्रा की अयोग्यता का पता तब चला जब उसने कनाडा में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसपर आरोप भी तय कर दिए गए हैं।बृजेश मिश्रा फिलहाल ब्रिटिश कोलंबिया में प्री-ट्रायल हिरासत में हैं। चूंकि उसपर आपराधिक आरोप लगाया गया है, इसलिए उसकी हिरासत को कनाडा सीमा सेवा एजेंसी से ब्रिटिश कोलंबिया में कानून प्रवर्तन में ट्रांसफर कर दिया गया है। मिश्रा की जमानत पर सुनवाई भारतीय समय के मुताबिक शनिवार आधी रात को होनी है।

700 भारतीय छात्रों पर लटकी थी निर्वासन की तलवार
ये मामला उस समय सामने आया जब कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने लगभग 700 भारतीय छात्रों को निर्वासन पत्र जारी किया था, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, क्योंकि कनाडा के विश्वविद्यालयों में उनके प्रवेश पत्र फर्जी पाए गए थे। सभी भारतीय छात्र 3 वर्ष पूर्व छात्र वीजा पर कनाडा गए थे। उन्हें धोखाधड़ी का पता तब चला, जब उन्होंने परमानेंट रेजिडेंस के लिए अर्जी दी। जांच में खुलासा हुआ कि संस्थानों के दिए गए शुरुआती ऑफर लेटर फर्जी थे। इसके बाद जालंधर के ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा का नाम सामने आया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed