फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transplant games, pgi transplant games, pgi chandigarh, chandigarh

पीजीआई में ट्रांसप्लांट गेम्स आज से, दिखेगा गजब का रोमांच

Sun, 27 Mar 2016 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 07:49 AM IST
विज्ञापन
transplant games, pgi transplant games, pgi chandigarh, chandigarh
पीजीआई - फोटो : file
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप रोमांच के बीच पीजीआई में किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट कराने वाले लोग भी अपने खेल का जौहर दिखाने को तैयार हैं। पीजीआई में रविवार को ट्रांसप्लांट गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। संस्थान के स्पोर्ट्स ग्राउंड में होने वाले ये गेम्स ट्रांसप्लांट रिसीपीएंट (अंग ग्रहण करने वाले) के बीच होगा।
विज्ञापन


इसमें 300 से ज्यादा वे लोग हिस्सा लेंगे, जिनका किडनी, लीवर, हार्ट व पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट हुआ है। इनमें क्रिकेट, सौ मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, बैडमिंटन, शॉटपुट व कैरम सहित कई गेम्स शामिल हैं।
विज्ञापन


रीजनल ट्रांसप्लांट सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने बताया कि ट्रांसप्लांट गेम्स आर्गन ट्रांसप्लांटेशन की सफलता की कहानी है। आर्गन ट्रांसप्लांटेशन के बाद मरीज को जिंदगी मिलती है। गेम्स उन्हें संदेश देते हैं कि वे अपनी हेल्दी लाइफ स्टाइल को मेंटेन कर सकें। इस दौरान पब्लिक को भी ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए एक इन्फॉरमेंशन डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जो लोगों को आर्गन डोनेशन संबंधी लिटरेचर उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई से शुरू हुए थे गेम्स
भारत में पहला ट्रांसप्लांट्स गेम्स 28 मार्च, 1981 को पीजीआई में आयोजित किया गया। उस दौरान गेम्स स्व. प्रो. आरवीएस यादव के नेतृत्व में आयोजित किए गए थे। उसके बाद भारत के कई शहरों में ट्रांसप्लांट गेम्स आयोजित होने लगे। साल 2014 में आयोजित गेम्स में फिल्म स्टार ऋषि कपूर ने भी हिस्सा लिया था और उन्होंने ऑर्गन डोनेशन के लिए शपथ पत्र भी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed