फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transformer are burning due to Increased Demand of Electricity in Haryana

हरियाणा में बिजली संकट: मांग बढ़ने से ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर, रोजाना सौ में लग रही आग

Fri, 09 Jul 2021 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 11:34 AM IST
सार

बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर जलने का असल कारण ओवरलोड बताते हैं। विभाग के अनुसार अब भी काफी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका लोड अधिक है, लेकिन उन्होंने विभाग में कम लिखवा रखा है। इस कारण विभाग के पास लोड का असली आंकड़ा नहीं होता है। ऐसे में एक ही ट्रांसफार्मर पर अधिक कनेक्शन या फिर अधिक लोड होने वह जल जाते हैं।  

विज्ञापन
Transformer are burning due to Increased Demand of Electricity in Haryana
बढ़े लोड के कारण जल रहे ट्रांसफार्मर।

विस्तार

बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा में बिजली की मांग रिकॉर्ड तोड़ रही है। इससे हरियाणा के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे हैं। इस कारण प्रदेश में रोज करीब 100 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। सबसे अधिक गांवों में दिक्कत है। ट्रांसफार्मर जलने से कई जिलों में बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। हालांकि, निगम का दावा है कि जलने के तुरंत बाद ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश हैं, लेकिन कई कई दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


बिजली निगमों के पास 6 लाख 6068 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर हैं, जिनसे घरों में बिजली सप्लाई दी जाती है। इनमें से उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास करीब 3.3 लाख ट्रांसफार्मर हैं। निगम के आंकड़ों के अनुसार, औसतन हर साल बिजली निगमों के करीब 30 हजार डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (एलवी) जल जाते हैं। मतलब प्रतिदिन 82 ट्रांसफार्मर जलते हैं। जबकि गर्मी के सीजन में इनके जलने या फिर खराब होने की आशंका और बढ़ जाती है। ऐसे में प्रतिदिन हर जिले में 5 से 7 ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में बिजली के उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76 लाख से अधिक है। विभाग के पास कुल सर्किल 20 हैं और 58 डिविजन और 254 सब डिविजन हैं।

विज्ञापन

एक जुलाई से बढ़ रही बिजली की मांग

हरियाणा में एक जुलाई से बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। हरियाणा की कुल क्षमता 12,187 मेगावाट प्रतिदिन की है, जबकि 1 जुलाई को मांग 11,384 पहुंच गई थी। इसके दो दिनों के बाद से फिर से मांग 11,800 तक पहुंच गई। निगम के अनुसार, रोजाना 25.54 करोड़ यूनिट की सप्लाई की गई।
 
इसलिए जलते हैं ट्रांसफार्मर
बिजली निगम के अधिकारी बताते हैं कि ट्रांसफार्मर जलने का असल कारण ओवरलोड होना है। अब भी काफी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका लोड अधिक है, लेकिन उन्होंने विभाग में कम लिखवा रखा है। इस कारण विभाग के पास लोड का असली आंकड़ा नहीं होता है। ऐसे में एक ही ट्रांसफार्मर पर अधिक कनेक्शन या फिर अधिक लोड होने वह जल जाते हैं। गर्मी के सीजन में लो वोल्टेज के कारण भी दिक्कत आती है। दूसरा, समय पर हर साल ट्रांसफार्मर की मरम्मत होनी होती है। अगर तेल और वायर आदि का काम नहीं होता है तो भी ट्रांसफार्मर जलने के अधिक चांस रहते हैं।

बनाए ट्रांसफार्मर बैंक, 24 घंटे में बदलने के आदेश : पीके दास
जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने के आदेश दिए गए हैं। सभी सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए हैं, इसके तहत हर स्टेशन पर 5-5 अतिरिक्त डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पहले ही रखे हैं। इसके अलावा, बड़े 20 पावर ट्रांसफार्मर की अलग से व्यवस्था की गई है। अगर कहीं सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में दिक्कत आती है तो दूसरा लगाया जा सकता है। करनाल व गुरुग्राम में मोबाइल सब स्टेशन भी हैं, अगर कहीं दिक्कत तो इनका प्रयोग किया जाता है। - पीके दास, एसीएस, बिजली विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed