फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of Constable due to Oppose of Corruption

भ्रष्टाचार का विरोध किया तो तबादला कर दिया

Sun, 03 Aug 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Aug 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Transfer of Constable due to Oppose of Corruption

पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले कांस्टेबल जगजीत की ड्यूटी तरनतारन में एक महिला की सुरक्षा में लगा दी है। कांस्टेबल जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस अफसरों ने उसका तबादला परेशान करने और साजिश के तहत किया है। ताकि पुलिस विभाग में हो रहे घोटालों से पर्दा उठा न सके।

विज्ञापन


ड्यूटी पर रोक लगाने के लिए कांस्टेबल ने पुलिस अफसरों के घर के दरवाजे खटखटाए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आखिर में कांस्टेबल जगजीत सिंह ने अफसरों द्वारा साजिश के तहत बदली करने के मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाने में डीडीआर दर्ज करवाई। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये लिखा डीडीआर में कांस्टेबल ने
चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल जगजीत सिंह ने डीडीआर में कहा है कि 30 जुलाई 2014 को बदली मौलीजागरां से वीवीआईपी सिक्योरिटी में हुई।

एक अगस्त 2014 को वीआईपी सिक्योरिटी की तरफ से यूटी गेस्ट हाउस में ड्यूटी करने के बाद शाम आठ बजे बताया गया कि एसएसपी ट्रैफिक की तरफ से आर्डर आए हैं कि उसे सुबह पांच बजे तरनतारन के लिए रवाना होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत ने बताया कि उसके साथ पुलिस अफसरों ने षड्यंत्र रचा है। वह डीएसपी पवन कुमार के पास गया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी और बाद में एसएसपी ट्रैफिक के घर पर पहुंचा तो साहब बाहर गए हुए थे। कांस्टेबल जगजीत ने पुलिस अफसरों को फोन पर मैसेज किए और बाद में वीआईपी सिक्योरिटी में जाकर मुंशी से रवानगी रोकने के लिए कहा तो मुंशी ने मना कर दिया।

कांस्टेबल ने डीडीआर में लिखा है कि उसने भ्रष्टाचार के कई केस उजागर किए हैं इसलिए अफसर परेशान कर रहे हैं। मामले की डीडीआर लिखने से मुंशी ने मना कर दिया। उसके बाद 100  नंबर पर कॉल कर पीसीआर बुलाई और डीडीआर लिखाने के लिए कहा तो मुंशी ने कहा कि सीनियर अफसरों ने डीडीआर लिखने से मना कर दिया है। मुंशी ने धमकी दी कि अगर वह तरनतारन ड्यूटी पर नहीं जाएगा तो गैर हाजिर लग जाएगी।

इन घोटालों का किया है खुलासा
- कांस्टेबल जगजीत सिंह ने पुलिस अफसरों द्वारा 20 से तीस हजार रुपये देकर मन चाहा क्वार्टर देने के मामले में हाउस अलाटमेंट घोटाले का खुलासा किया, सीबीआई को दे रखी है शिकायत

- पुलिस विभाग में रुपये देकर बदली करवाने और अच्छी जगहों पर कई साल बैठने वाले अफसरों और जवानों केघोटाले किया किया था पर्दाफाश
- पुलिस जवानों के लिए महंगे दाम पर घटिया जूता खरीदने के मामले में घोटाला किया है।

कांस्टेबल जगजीत का तबादला रुटीन में किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तरनतारन में महिला की सुरक्षा में वीआईपी सिक्योरिटी के कर्मियों की ड्यूटी बारी-बारी से लगाई जाती है।
आरपी उपाध्याय, आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed