फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 47 employees sitting on one chair

Chandigarh News: एक ही कुर्सी पर जमे 47 कर्मचारियों का तबादला

Sat, 31 Aug 2024 06:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 47 employees sitting on one chair
चंडीगढ़। नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन में चहेतों को एक ही कुर्सी पर बिठाकर काम कराने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब यूटी प्रशासन ने ऐसे 47 कॉमन कैडर के कर्मचारियों का तबादला किया है जो 5 से 8 साल से एक ही कुर्सी पर जमे हुए थे। यह कर्मी शिक्षा, इंजीनियरिंग विभाग, जीएमसीएच-32 से लेकर कई विभागों में कार्यरत थे, जिनका विभाग अब बदल दिए गए हैं। बीते दिनों हुई निगम की सदन की बैठक में भी यह सवाल उठा था कि भाई-भतीजावाद की वजह से नगर निगम में भी कई कर्मचारी पिछले कई सालों से एक ही कुर्सी पर बैठे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने सदन में ही ऐसे कई कर्मचारियों के नाम गिना दिए थे जो एक ही कुर्सी पर कई सालों से बैठे हुए हैं। अन्य पार्षदों ने भी सवाल उठाए थे। नेता प्रतिपक्ष कंवरजीत राणा ने भी कहा था कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी भर्ती किसी और काम के लिए हुई है लेकिन उनसे कोई और काम कराया जा रहा है, वह भी कई वर्षों से। इन आरोपों के बाद भी नगर निगम में अधिकारी नहीं जागे लेकिन आरोपों की गूंज प्रशासन तक पहुंच गई। प्रशासन के कार्मिक विभाग ने कॉमन कैडर के 47 कर्मचारियों का विभाग बदला है। एक कर्मचारी 2016 से ही जीएमसीएच-32 में स्टेनो टाइपिस्ट के तौर पर कार्यरत थीं लेकिन अब उन्हें इंजीनियरिंग विभाग में भेजा गया है। इसी तरह एक कर्मचारी 2017, कुछ 2018, कई 2019 और 2020 से एक ही पद पर कार्यरत थे। इन सभी को अलग-अलग विभागों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed