पंजाब के 35 पीसीएस अधिकारी बदले, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने बुधवार को 35 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार पीसीएस अधिकारी अमित तलवाड़ को जीएम पनसप, नीरज कुमार को सहायक आयुक्त (जनरल) कपूरथला, विजय कुमार स्याल को सहायक आयुक्त (जनरल) फरीदकोट, रजत ओबरॉय को एसडीएम बटाला, लवजीत कलसी को डीटीओ अमृतसर सहित इस्टेट ऑफिसर अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी, रवजोत ग्रेवाल को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) फतेहगढ़ साहिब, कमलजोत कौर को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) रूपनगर, नवरीत कौर सेखों को सहायक आयुक्त (जनरल) संगरूर, नरिंदर सिंह को सहायक आयुक्त (जनरल) बठिंडा और नवराज सिंह बराड़ को सहायक आयुक्त (जनरल) लुधियाना नियुक्त किया गया है।
वहीं, कनु थिंद को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) लुधियाना, अमरेश्वर सिंह को डीटीओ मोगा, सौरभ कुमार अरोड़ा को सहायक आयुक्त (जनरल) गुरदासपुर, जशनप्रीत कौर गिल को सहायक आयुक्त (जनरल) मोहाली, नीतीश सिंगला को डीटीओ रूपनगर, जसलीन कौर को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) फिरोजपुर, उदयदीप सिंह सिद्धू को सहायक आयुक्त (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, चारू मिता को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) बठिंडा, अविकेश गुप्ता को सहायक आयुक्त (जनरल) पटियाला, सिमरप्रीत को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) पटियाला, गीतिका सिंह को सहायक आयुक्त (जनरल) शहीद भगत सिंह नगर तथा मंजीत सिंह चीमा को सहायक आयुक्त (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब तैनात किया गया है।
इसके साथ ही अमरिंदर सिंह टिवाणा को सहायक आयुक्त (जनरल) तरनतारन, कुलप्रीत सिंह को सहायक आयुक्त (जनरल) फाजिल्का, अर्शदीप सिंह को सहायक आयुक्त (जनरल) अमृतसर, दमनदीप कौर को सहायक आयुक्त (जनरल) जालंधर, बलबीर राज सिंह को सहायक आयुक्त (जनरल) पठानकोट, सतवंत सिंह को सहायक आयुक्त नगर निगम लुधियाना, पूनम सिंह को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) अमृतसर, नरिंदर सिंह को सहायक आयुक्त (ग्रीवेंसिज) मानसा, नवनीत कौर बल्ल को सहायक आयुक्त (जनरल) होशियारपुर, हरदीप सिंह को डीटीओ श्री मुक्तसर साहिब, सोनम चौधरी को सहायक आयुक्त (जनरल) बरनाला और कंवलजीत सिंह को डीटीओ फतेहगढ़ साहिब के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है।