{"_id":"c77c567f7f2355103f298af32cb9be41","slug":"transfer-of-33-ips-of-haryana-list-announce-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 33 आईपीएस का तबादला, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 33 आईपीएस का तबादला, देखें सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। राज्य में एडीजीपी स्तर से लेकर एसपी स्तर तक के 33 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसके तहत केके शर्मा को एडीजीपी प्रशासन लगाया है।
विज्ञापन
केके मिश्रा को एडीजीपी जेल, मो. अकील को एडीजीपी ला एंड आर्डर, डॉ. आरसी मिश्रा को एडीजीपी सीएडब्ल्यू, शत्रुजीत सिंह कपूर को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी, श्रीकांत जाधव को आईजी एससीआरबी मधुबन, डा. सुमन मंजरी को आईजी सीएडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सत प्रकाश रंगा को आईजी सीआईडी, हनीफ कुरैशी को आईजी हिसार, केके राव को आईजी आईआरबी भोंडसी, संजय कुमार को डीआईजी सीआईडी, सौरभ सिंह को डीआईजी पीटीसी सुनारिया और एसपी रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
भारती अरोड़ा को डीसीपी ईस्ट गुड़गांव का अतिरिक्त कार्यभार, सिबास कविराज को डीआईजी एचएपी, डॉ. राजश्री सिंह को डीआईजी एससीबी, जगदीश चंद्र नागर को डीआईजी आईआरबी, राजेंद्र सिंह को डीआईजी पदोन्नत करने के बाद एचपीए मधुबन, वाईएस पूर्ण कुमार को डीसीपी पंचकूला, मितेश जैन को एसपी सिरसा, अश्विन को एसपी कुरुक्षेत्र, अनिल कुमार धवन को जींद का एसपी बनाया गया है।
पंकज नैन को एसपी सीआईडी, सिमरदीप सिंह को एसपी मेवात, नाजनीन भसीन को एसपी रेवाड़ी, विकास धनखड़ को एसपी हिसार, कृष्ण मुरारी को कमांडेंट द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन, बलवान सिंह को कमांडेंट द्वितीय बटालियन आईआरबी भोंडसी, संगीता रानी को डीसीपी वेस्ट गुड़गांव, अभिषेक जोरवाल को एएसपी रोहतक, राजेंद्र कुमार मीणा को एएसपी द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन, बदन सिंह को एसपी नारनौल, ओमवीर सिंह को कमांडेंट चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन और राजेश दुग्गल को डीसीपी फरीदाबाद मुख्यालय लगाया है।