{"_id":"232404a2b020804e5109d1d7e57a2676","slug":"transfer-of-19-ias-and-8-pcs-officer-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 19 आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 19 आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। छह जिलों के डीसी भी तब्दील किए गए हैं।
विज्ञापन
आईएएस अफसरों में एडीसी बठिंडा वरिंदर कुमार शर्मा को डीसी मानसा, एडीसी-डी बठिंडा सुमित जारंगल को डीसी मुक्तसर, एडीसी फाजिल्का विपुल उज्जवल को डीसी नवांशहर, डीसी मानसा भूपिंदर सिंह को डीसी बरनाला, डीसी मुक्तसर जसकिरन सिंह को डीसी कपूरथला, डीसी कपूरथला तनु कश्यप को डायरेक्टर इंडस्ट्री, इंदु मल्होत्रा को एमडी पीएसआईडीसी व एमडी पंजाब वित्त निगम का अतिरिक्त चार्ज और विशेष सचिव फूड सप्लाई एमपी अरोड़ा को विशेष सचिव स्कूल शिक्षा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अपर सचिव स्थानीय निकाय अमित कुमार को डीसी पठानकोट, डीसी नवांशहर एपीएस विर्क को सीईओ पंजाब स्टेट सिविल एविएशन परिषद और विशेष सचिव नागरिक उड्डयन, डीसी बरनाला गुरलवलीन सिंह को डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, डीसी पठानकोट सुखविंदर सिंह को डायरेक्टर लघु बचत और अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव वित्त और आयुक्त प्रवासी भारतीय, परमपाल कौर सिद्धू को एडीसी बठिंडा, एडिशनल कमिश्नर लुधियाना निगम शीना अग्रवाल को एडीसी-डी बठिंडा और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बठिंडा के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार, एडीसी गुरदासपुर संयम अग्रवाल को एडीसी मानसा, एडीसी मानसा ईशा अग्रवाल को निगम कमिश्नर बठिंडा, एडीसी फरीदकोट सोनाली गिरी को निगम कमिश्नर मोगा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
गुरकीरत किरपाल सिंह को मार्कफेड का एमडी और गुरदेव सिंह घुमान को विशेष सचिव प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन नियुक्त किया गया है।
पीसीएस अफसरों में डीटीओ गुरदासपुर जगविंदर जीत सिंह गरेवाल को एडीसी गुरदासपुर व डीटीओ गुरदासपुर का अतिरिक्त चार्ज, एसीए गलाडा अजय सूद को एडीसी लुधियाना व एसीए गलाडा और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना के चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज, एसडीएम बाबा बकाला राकेश पोपली को ईओ अमृतसर डेवलमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त चार्ज, एएमडी वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन हरसुहिंदरपाल सिंह को डिप्टी डायरेक्टर मंडी बोर्ड के अतिरिक्त चार्ज से मुक्त किया गया है, मोहाली निगम की ज्वाइंट कमिश्नर नयन भुल्लर को एडीसी ग्रीवांसेज मोहाली नियुक्त किया गया है।
अनिल गर्ग को एसीए बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी, शिखा भगत को असिस्टेंट कमिश्नर-जनरल जालंधर, दमनदीप कौर को असिस्टेंट कमिश्नर-ग्रीवांसेज जालंधर नियुक्त किया गया है।