फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transfer of 14 judge in chandigarh and panchkula

ज्योति हत्याकांड में फैसला देने वाली जज का तबादला

Thu, 02 Oct 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 02 Oct 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
transfer of 14 judge in chandigarh and panchkula

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा एवं चंडीगढ़ के 14 जजों के तबादले बुधवार को कर दिए। जिनमें ज्योति हत्याकांड जैसे मामले में अहम फैसला सुनाने वालीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


रूपम का तबादला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाइस नंबर-9 चंडीगढ़ में किया गया है। साथ ही हरियाणा में सोनीपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रप्रीत मेहता को फरीदाबाद, अंबाला की जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांघला (प्रीजाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट) को पानीपत, नारनौल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरिंदर कुमार को सोनीपत वाइस नंबर-1 भेजा गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा चंडीगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता (हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस के सदस्य व ऑन रिकॉल फ्रॉम एक्स-कैडर पोस्ट) को अंबाला वाइस नंबर-5, अंबाला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरनाम सिंह को गुड़गांव (खाली पद पर), रोहतक की जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता गुप्ता का अंबाला जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्रीजाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट के रूप में वाइस नंबर-2 तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बतरा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पलवल, चंडीगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल (ओएसडी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट) को चंडीगढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश व हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी, वाइस नंबर-4, चंडीगढ़ के अरुण कुमार सिंगल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ऑन रिकॉल फ्रॉम डेपुटेशन) को नारनौल जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वाइस नंबर-3, कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनमोहन धोंचक को पानीपत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्रीजाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट, वाइस नंबर-12, चंडीगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह (ऑन रिकॉल फ्रॉम एक्स-कैडर पोस्ट) लीगल रिमेंबरेंसर कम डायरेक्टर प्रासिक्यूशन, यूटी एडमिनिशट्रेशन को पंचकूला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वाइस नंबर-14, पानीपत की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्रीजाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट गगनदीप कौर को चंडीगढ़ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व लीगल रिमेंबरेंसर कम डायरेक्टर प्रासिक्यूशन, यूटी एडमिनिशट्रेशन, वाइस नंबर-11, हिसार (ऑन विड्रॉल) की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधु खन्ना का कुरुक्षेत्र अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वाइस नंबर-10 किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed