फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transfer, ips transfer, hps transfer, haryana government, police department transfer, haryana

दो आईपीएस, 33 एचपीएस अफसरों का तबादला, देखिए किन्हें कहां भेजा?

Wed, 24 Aug 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
 transfer, ips transfer, hps transfer, haryana government, police department transfer, haryana
तबादला - फोटो : demo pics
हरियाणा सरकार ने दो आईपीएस तथा 33 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


हिसार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा को हिसार मुख्यालय (हांसी) का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबकि रोहतक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को सिरसा मुख्यालय का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

स्टेट क्राइम ब्यूरो (एससीबी) के डीएसपी राजकुमार को करनाल शहर का डीएसपी, करनाल शहर के डीएसपी विवेक चौधरी को सिरसा का डीएसपी, असंध के डीएसपी बलजिंद्र सिंह को सीआईडी का डीएसपी, सीआईडी के डीएसपी विरेंद्र सिंह को असंध का डीएसपी, समालखा के डीएसपी गोरखपाल को तृतीय बटालियन एचएपी हिसार का डीएसपी, पानीपत के डीएसपी दलबीर सिंह को समालखा का डीएसपी, सफीदों के डीएसपी हरिंद्र कुमार को एसवीबी का डीएसपी तथा एसवीबी के डीएसपी विरेंद्र सिंह को सफीदों का डीएसपी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस अकादमी(एचपीए) के डीएसपी जितेंद्र सिंह को बेरी का डीएसपी, झज्जर मुख्यालय के डीएसपी राहुल देव को सोनीपत का डीएसपी, झज्जर के डीएसपी हंसराज को झज्जर मुख्यालय का डीएसपी, चतुर्थ आइआरबी मानेसर में तैनात धर्मबीर को गुड़गांव का एसीपी, आरटीसी भौंडसी के डीएसपी राजीव यादव को एसीपी गुड़गांव, एसीपी गुड़गांव रविंद्र कुमार को रोहतक का डीएसपी, गुड़गांव शहर के एसीपी किशोरी लाल को चतुर्थ आइआरबी मानेसर का डीएसपी, सीआईडी के डीएसपी अनिल कुमार को रेवाड़ी का डीएसपी, सीआईडी के डीएसपी मोहिंद्रपाल को एचपीए मधुबन का डीएसपी के अलावा पंचकूला के एसीपी(क्राइम) प्रमोद कुमार को सीआईडी का डीएसपी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली के डीएसपी सतबीर सिंह को तृतीय बटालियन एचएपी का डीएसपी, पुन्हाना के डीएसपी रतनदीप बाली को कोसली का डीएसपी, होडल के डीएसपी भगत सिंह को आरटीसी भौंडसी का डीएसपी, पलवल के डीएसपी मौजीराम को होडल का डीएसपी, हथीन के डीएसपी पृथ्वी सिंह को पुन्हाना का डीएसपी, पलवल के डीएसपी बलबीर सिंह को हथीन का डीएसपी, द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन में तैनात अनूप सिंह को पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन का डीएसपी, चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन के डीएसपी जितेंद्र कुमार को सीआईडी का डीएसपी, सीआईडी के डीएसपी रमेश गुलिया को चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन का डीएसपी तथा गुड़गांव मुख्यालय के एसीपी अनिल कुमार को सदर गुड़गांव का एसीपी नियुक्त किया गया है। 


सदर गुड़गांव के एसीपी धारना यादव को गुड़गांव मुख्यालय का एसीपी, पांचवी बटालियन एचएपी मधुबन के डीएसपी जगदीश राय को शाहबाद का डीएसपी, शाहबाद के डीएसपी गुरमेल सिंह को सीआइडी का डीएसपी, चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन के डीएसपी परमजीत सिंह समौता को जींद का डीएसपी तथा प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला शहर के डीएसपी कृष्ण कुमार को द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन का डीएसपी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed