फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer, Haryana bureaucracy, IAS Pardeep Kasni,

हरियाणा की अफसरशाही में उथल-पुथल, 48 घंटे में कासनी का फिर ट्रांसफर

Wed, 21 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Transfer, Haryana bureaucracy, IAS Pardeep Kasni,
IAS officer Pradeep Kasni - फोटो : File Photo
हरियाणा में लगातार बदल रही अफसरशाही के बीच सरकार ने बुधवार को एक बार फिर से फेरबदल किया। इसके तहत बिजली विभाग के दोनों बड़े अधिकारियों को बदलने केसाथ ही आईएएस प्रदीप कासनी को फिर से साइड लाइन किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों को बदले जाने से साफ है कि बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही थी। सोमवार को हुए तबादलों में राजन गुप्ता को बिजली विभाग से हटाया गया था। इसके बाद बुधवार को नितिन यादव का भी तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन


सरकार ने कासनी को वित्त विभाग से हटाकर अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। सोमवार को जारी सूची में कासनी को वित्त विभाग में सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई थी, लेकिन वित्त विभाग महत्वपूर्ण महकमा है। इस कारण कासनी को फिर से किनारे कर दिया गया। 32 साल की सेवा में कासनी का यह करीब 67 वां ट्रांसफर है। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कासनी को गुड़गांव कमिश्नर की कमान सौंपी थी। यहां से हटाकर उन्हें दो माह इंतजार करवाया गया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा का जिम्मा सौंपा। सरकार ने उन्होंने यहां से भी हटाकर नियुक्ति का इंतजार करवाया और फिर पुरातत्व विभाग में लगाया। पुरातत्व के बाद उत्खनन एवं संग्रहालय का काम दिया गया। इसके बाद उन्हें साइंस एंड टेकभनोलॉजी में लगाया। अब उनकी वर्तमान पोस्टिंग अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण देखेंगे कासनी

Transfer, Haryana bureaucracy, IAS Pardeep Kasni,
IAS officer Pradeep Kasni - फोटो : File Photo
इसके अलावा सरकार ने विजेंद्र कुमार को उनकी वर्तमान कार्य के साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग-1 का सचिव, चकबंदी एवं भूमि रिकार्ड के महानिदेशक तथा विशेष कलेक्टर (मुख्यालय) और विशेष एलएओ का कार्यभार दिया गया है। सुभाष चंद्रा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग-2 का सचिव एवं वित्त विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

जबकि नितिन यादव को को गृह-1 विभाग का सचिव नियुक्त किया है। अवकाश से वापस लौटने पर मोहम्मद शाइन को सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। वजीर सिंह गोयत को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का निदेशक एवं उद्योग विभाग का विशेष सचिव तथा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed