{"_id":"8de9870a0db5997928f3453a029cf07c","slug":"transfer-controversy-senior-ias-khemka-met-cm-khattar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला विवाद के बीच मुख्यमंत्री से मिले खेमका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला विवाद के बीच मुख्यमंत्री से मिले खेमका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Apr 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका ने वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात में उन्होंने अपनी बात रखी और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलावा हाल की घटनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
हालांकि, पहले यह मुलाकात बुधवार को होनी थी, लेकिन किसी कारण वश नहीं हो सकी। खट्टर से मुलाकात के बाद खेमका ने फिर एक और ट्वीट किया है।
सूत्रों के मुताबिक अशोक खेमका वीरवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और कुछ देर तक वहां रहे। यहां सीएम और खेमका के बीच हाल की घटनाओं पर चर्चा हुई। बातचीत में चार्जशीट से लेकर खेमका की ओर से उठाए गए प्रशासनिक कदमों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अशोक खेमका के खिलाफ पिछली सरकार में दी गई चार्जशीट आज तक बरकरार है। खेमका इसका दर्द हाल में वाड्रा लैंड डील पर सीएजी की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद जाहिर भी कर चुके हैं। खेमका के परिवहन विभाग से हुए तबादले को लेकर भी सियासी हलचल तेज है।
विज्ञापन
इसी बीच खेमका केकार्यकाल के दौरान हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों के लिए गेलवेल्यूम शीट्स की खरीद में अनियमितताओं पर सीएजी के खुलासे के बाद बने हालात से भी वे असहज हैं।
ऐसा इसलिए हैं क्योंकि सीएजी की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद एक सीनियर आईएएस ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। खेमका ने पिछले दिनों राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भी मुलाकात की थी।
खेमका का ट्वीट
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद खेमका का एक और ट्वीट चर्चा में है। ट्वीट के जरिए उन्होंने महाभारत काल के पात्रों का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि दुर्योधन, भीष्म और अर्जुन के पात्रों को आज भी हम देख सकते हैं।