{"_id":"659c163a5cb557c9ce0bba1e","slug":"transfer-campaign-of-group-d-personnel-started-favorite-districts-received-in-1949-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-324473-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ग्रुप डी कर्मियों का तबादला अभियान शुरू, 1949 को मिले मनपसंद जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ग्रुप डी कर्मियों का तबादला अभियान शुरू, 1949 को मिले मनपसंद जिले
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शेष रिक्तियों के लिए नए आवेदन प्रक्रिया को मंजूरी दी
मुख्य सचिव ने तत्काल पदभार ग्रहण के निर्देश दिए
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के काॅमन कैडर कर्मचारियों के लिए तबादला अभियान सोमवार से शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में ग्रुप डी के 1949 कर्मचारियों को मनपसंद पहला जिला मिला है। सरकार ने इन कर्मचारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई करते हुए तबादला किए गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
शेष रिक्तियों को भरने के लिए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोर्टल पर एक नई आवेदन प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इसके लिए वह कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंंने शुरू में अपनी दूसरी, तीसरी या चौथी जिला प्राथमिकता का विकल्प चुना था। वे कर्मचारी जिनका पहले दौर में स्थानांतरण नहीं हुआ था। वे कर्मचारी जिनके रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहे थे।