{"_id":"6ac94f73c4dd60972e0df273","slug":"trains-cancelled-pu-students-set-off-for-delhi-in-the-middle-of-the-night-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1145663-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्रेनें रद, आधी रात को ही दिल्ली कूच कर गए पीयू के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्रेनें रद, आधी रात को ही दिल्ली कूच कर गए पीयू के छात्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र आधी रात से ही रवाना हो गए। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली कालका शताब्दी और जनशताब्दी रद्द होने के बाद विद्यार्थियों ने बसों, निजी वाहनों और दूसरे साधनों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की तैयारी की। छात्रों का कहना है कि परिवहन में बाधा आने के बावजूद वे अपने कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन 11, 12 और 13 अक्तूबर को भी जारी रखा जाएगा।
रेलवे के अनुसार, कालका शताब्दी सुबह 6:53 बजे और जनशताब्दी सुबह 7:41 बजे रवाना होनी थी लेकिन दोनों ट्रेनें रद कर दी गईं। इससे दिल्ली जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े। पंजाब यूनिवर्सिटी के आईसा संगठन के सदस्य आयुष ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली ट्रेनों के रद होने से छात्रों को परेशानी हुई।
मेट्रो स्टेशन बंद करने और इंटरनेट रोकने का भी दावा
आयुष ने दावा किया कि दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं और शुक्रवार रात से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहने की बात कही गई है। उन्होंने इन कदमों पर सवाल उठाते हुए मौजूदा हालात को अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बताया। यह उनके आरोप हैं। विद्यार्थियों ने साफ किया कि उनका कार्यक्रम केवल 10 अक्तूबर तक सीमित नहीं है। आयुष के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर 11, 12 और 13 अक्तूबर को भी प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र अलग-अलग रास्तों और उपलब्ध परिवहन साधनों से दिल्ली पहुंचने का प्रयास करेंगे। ट्रेनों के रद होने के बावजूद उनका कहना है कि वे प्रदर्शन में भाग लेने का इरादा नहीं बदलेंगे।