फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Training given to security incharges to improve law and order

Chandigarh News: कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सुरक्षा प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 31 Dec 2023 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Training given to security incharges to improve law and order
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की ओर से हरियाणा 112 के कार्यालय में वीवीआईपी, वीआईपी और मेला ड्यूटी में पुलिस फोर्स की तैनाती और बेहतर प्रबंधन को लेकर सुरक्षा प्रभारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भर के सुरक्षा प्रभारियों और सिक्योरिटी ब्रांच में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों की ओर से भागीदारी सुनिश्चित की गई। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश भर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 85 लॉ एंड ऑर्डर कंपनियां बनाई गई है और यह कंपनियां जब संगठित होकर काम करेंगी तो निश्चित तौर पर ही इसके परिणाम पहले की अपेक्षा कई गुना बेहतर होंगे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सुरक्षा प्रभारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में दो या इससे अधिक कंपनियां बनाई गई है ताकि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न होने पर इससे प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। आईजी कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली गई है, उनको दूर किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed