{"_id":"82368030dfc7da3ae811a26920a5e6c5","slug":"train-movement-on-ambala-saharanpur-track-will-be-closed-13-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-सहारनपुर ट्रैक पर 15 को ट्रेनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-सहारनपुर ट्रैक पर 15 को ट्रेनों की आवाजाही बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-सहारनपुर ट्रैक पर रविवार सुबह छह बजे तक शाम सात बजे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेंगी। यमुना नदी के कलानौर पर बने अस्थायी पुल को हटाकर स्थायी रखने के लिए रेलवे की ओर से 12 घंटे का ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान रूट की कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं। कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट भी किया गया है। रूट के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
बाढ़ में बह गया था रेलवे पुल
बीते वर्ष यमुना नदी में आई बाढ़ से कलानौर रेलवे पुल बह गया था। इस कारण करीब तीन दिन जगाधरी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा था। बाद में रेलवे ने अस्थायी पुल का निर्माण कर रेल यातायात सामान्य कर स्थायी पुल के निर्माण शुरू कर दिया था। नवनिर्मित पुल के बनकर तैयार होने पर रेलवे ने पहले एक जून को 12 घंटे का ब्लॉक लेकर पुराने अस्थायी पुल के स्थान पर नए पुल को रखने का मन बनाया था। साथ ही अंबाला-सहरानपुर रूट के सभी रेलवे स्टेशनों के अधिकारियों को इससे संबंधित पत्र भी जारी किया गया था। किंतु किन्हीं कारणों के चलते रेलवे ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
सहारनपुर से नंगल डैम सवारी गाड़ी, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला कैंट, कालका-दिल्ली सवारी गाड़ी, मेरठ से अंबाला सवारी गाड़ी, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, सहारनपुर से अंबाला और अंबाला से सहारनपुर, अंबाला से नई दिल्ली जाने वाली दोनों तरफ की एक्सप्रेस गाड़ियां, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऋषिकेश से अंबाला, अंबाला से ऋषिकेश, दोपहर वाली दोनों तरफ की लखनऊ चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस सहारनपुर से चंडीगढ़, दोनों तरफ की लखनऊ -चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डाउन साइड में जालंधर से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी रद्द रहेंगी।
इन गाड़ियों के बदले रूट
लंबी दूर तय करने वाली गाड़ियों के रूट बदले गए हैं। इनमें दरभंगा से अमृतसर मुरादाबाद से होते हुए दिल्ली और पानीपत कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला पहुंचेगी, जबकि अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला से दिल्ली होते हुए वाया मुरादाबाद दरभंगा जाएगी।
कालका- दिल्ली सवारी गाड़ी इस दिन गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर न होते हुए दिल्ली से पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला पहुंचेगी और कालका के लिए रवाना होगी।